411 REFERENCE · Wikipedia
आईफ़ोन 5सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एप्पल आईफ़ोन 5सी
आईफ़ोन 5सी स्मार्टफोन 10 सितंबर 2013 में एप्पल इंक॰ ने लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन आईफ़ोन की छठी पीढ़ी का था । उसकी डिस्प्ले 4.00-इंच की थी जिसका रिजॉल्यूशन 640x1136 पिक्सल था। इसकी पिक्सल डेंसिटी 326 पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई) थी। इसका प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर एप्पल ए6 का है।iPhone 5c - Technical Specifications - Apple Support (IN) https://support.apple.com/en-in/111917 Apple Support en iPhone 5c - तकनीकी जानकारी - Apple सपोर्ट (IN) एप्पल ने इस पुराने मॉडल को बंद कर दिया है।
तकनीकी विशेषता
आईफ़ोन 5सी का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 400*1136 पिक्सल था। इसकी 4 इंच की रेटिना डिस्प्ले थी। फोन के पीछे का कैमरा 8 एमपी का और आगे कैमरा 1.2 एमपी का था। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम आइओएस 7 था। इसमें इस्तमाल होने वाला प्रोसेसर एआरएम वी7 बेस्ड डुअल कोर 1.3 गीगाहर्ट्ज था। यह फोन 16 जीबी और 32 जीबी वर्जन में आता है। इस फोन की बैट्री क्षमता 1510 एमएएच थी।एपल आईफोन 5सी, जानिए खासियतें - Apple iphone 5c https://www.jagran.com/technology/latest-launch-apple-iphone-5c-11155902.html Jagran hi
डिज़ाइन
कलर
आईफ़ोन 5सी को कई रंगों में एक साथ लांच किया गया था। यह फोन नीले, हरे, गुलाबी, पीले और सफेद रंगों में आया था। कंपनी ने फोन के डिजाईन में प्लास्टिक के मटेरियल इस्तेमाल किया था।अगर आपके पास भी है iPhone 5C तो जान लें, apple ने उठाया ये बड़ा कदम - Apple is going to do something with this model of iPhone which you will be surprised to know https://www.jagran.com/technology/tech-news-apple-is-going-to-do-something-with-this-model-of-iphone-which-you-will-be-surprised-to-know-23130715.html 4 सितम्बर 2026 Jagran hi
कलर नाम फ्रंट व्हाइट काला ब्लू ग्रीन येलो पिंक
वजन
आईफ़ोन 5सी को बनाने में प्लास्टिक पॉलीकार्बोनेट का इस्तमाल किया गया था। इसके अंदर स्टील का फ्रेम बनाया गया जिससे यह और मजबूत हो गया। इसलिए यह वज़न में 132 ग्राम था। यह आईफ़ोन 5 और 5s से 20 ग्राम भारी था, लेकिन इससे पहले आए आईफ़ोन मॉडल के मुकाबले यह काफी हल्का था।
सॉफ़्टवेयर
आईफ़ोन 5सी में एप्पल का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS है। यह आईफ़ोन iOS 7 के साथ लॉन्च हुआ था।
सन्दर्भ
श्रेणी:एप्पल इंक॰ के उत्पाद
श्रेणी:एप्पल इंक॰
श्रेणी:आईफोन