411 REFERENCE · Wikipedia
न्यूरेम्बर्ग के मुकदमे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण frameless|alt=|upright=0.82
frameless|alt=|upright=0.82 न्यूरेम्बर्ग के पैलेस ऑफ़ जस्टिस में जजों की बेंच 20 नवंबर 1945 1 अक्टूबर 1946 षड्यंत्र शांति के विरुद्ध अपराध युद्ध अपराध मानवता-विरोधी अपराध https://nuremberg.law.harvard.edu/ हार्वर्ड लॉ स्कूल
https://avalon.law.yale.edu/subject_menus/imt.asp येल लॉ स्कूल आयओना निकितचेंको (सोवियत संघ)
जेफ्री लॉरेंस (यूनाइटेड किंगडम)
फ्रांसिस बिडल (संयुक्त राज्य)
डोनेडियू डी वाब्रे (फ़्रांस)
और डिप्टी 24 अनुवर्ती न्यूरेम्बर्ग के मुकदमे सुदूर पूर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण no
न्यूरेम्बर्ग के मुकदमे (Nuremberg trials) फ्रांस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा हारे हुए नाज़ी जर्मनी के नेताओं के खिलाफ चलाए गए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक मुकदमे थे। इन नेताओं पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूरोप के कई देशों पर हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने तथा वहां के नागरिकों पर अत्याचार करने के आरोप थे।लोक अन्तर्राष्ट्रीय विधि - भाग 2 2026 ठाकुर पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड 52-53 https://www.google.co.in/books/edition/PUBLIC_INTERNATIONAL_LAW_II_Hindi/c9HZEQAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%A8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%97+%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A4%A6%E0%A4%AE%E0%A5%87&pg=PA52&printsec=frontcover 12 सितम्बर 2026
वर्ष 1939 और 1945 के बीच, नाज़ी जर्मनी ने यूरोप के कई देशों पर हमला किया। इन हमलों से अकेले सोवियत संघ में 2.7 करोड़ लोगों की मौत हुई। हारे हुए नाज़ी नेताओं को सज़ा देने के प्रस्तावों में दिखावटी मुक़दमे (सोवियत संघ) से लेकर बिना किसी सुनवाई के तुरंत फाँसी देने (यूनाइटेड किंगडम) तक के सुझाव शामिल थे। वर्ष 1945 के मध्य में, फ्रांस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने अधिकृत जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग इलाके में एक संयुक्त न्यायाधिकरण बुलाए जाने की सहमति जताई। इसका कानूनी आधार न्यूरेम्बर्ग चार्टर था।
20 नवंबर 1945 और 1 अक्टूबर 1946 के बीच, अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण (IMT) ने नाज़ी जर्मनी के राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक क्षेत्रों के जीवित बचे हुए 22 सबसे अहम नेताओं और छह जर्मन संगठनों पर मुक़दमा चलाया।मिगुएल एंजेल मुनोज़ वारा एडॉल्फ हिटलर : वह राक्षस जो कानूनी रूप से सत्ता में आया और दुनिया को तबाही में डुबो दिया। 1919 https://books.google.co.in/books?id=57YAEgAAQBAJ&newbks=0&printsec=frontcover&pg=RA2-PA1919&dq=नूर्नबर्ग+मुकदमे&hl=en&source=newbks_fb&redir_esc=y#v=onepage&q=नूर्नबर्ग%20मुकदमे&f=false 12 सितम्बर 2026
अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण का फैसला अभियोजन पक्ष के इस कथन के अनुरूप था कि आक्रामक युद्ध की साजिश रचने और उसे छेड़ने का अपराध सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय अपराध है। ज़्यादातर आरोपियों पर युद्ध अपराध और मानवता-विरोधी अपराध के आरोप भी लगाए गए। इन मुकदमों में यहूदी नरसंहार एक प्रमुख केंद्रबिंदु था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने निचले स्तर के अपराधियों के ख़िलाफ़ बारह और मुक़दमे चलाए, जिनमें यहूदी नरसंहार पर ज़्यादा ध्यान दिया गया। उस समय आक्रामकता को पिछली तारीख़ से अपराध घोषित करने के कारण ये मुक़दमे विवादित रहे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन के लिए व्यक्तियों को ज़िम्मेदार ठहराने की इनकी नई पहल को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक क़ानून की असली शुरुआत माना जाता है।सर्गेई सायापिन The Crime of Aggression in International Criminal Law 2014 टी.एम.सी. एसर प्रेस 148 https://www.google.co.in/books/edition/The_Crime_of_Aggression_in_International/vQHFBAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=frontcover 12 सितम्बर 2026 en अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक कानून में आक्रामकता का अपराध
शुरूआत
वर्ष 1939 और 1945 के बीच नाज़ी जर्मनी ने पोलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, नीदरलैंड, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, फ्रांस, यूगोस्लाविया, ग्रीस और सोवियत संघ समेत कई यूरोपीय देशों पर हमला किया।World War II https://www.britannica.com/EBchecked/topic/648813/World-War-II/53572/German-occupied-Europe इनसायक्लोपीडिया ब्रिटानिका 12 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20130330193920/https://www.britannica.com/EBchecked/topic/648813/World-War-II/53572/German-occupied-Europe 30 मार्च 2013 en द्वितीय विश्व युद्ध जर्मनी के हमलों के साथ-साथ कब्ज़े वाले इलाकों में बहुत ज़्यादा क्रूरता भी हुई। अकेले सोवियत संघ में युद्ध के कारण 2.7 करोड़ लोगों की मौत हुई, जिनमें ज़्यादातर आम नागरिक थे। यह संख्या युद्ध से पहले की आबादी का सातवां हिस्सा थी। नाज़ी अपराधों की असाधारण प्रकृति, विशेष रूप से लाखों यहूदियों की सुनियोजित हत्या की अनोखी और भयावह घटना पर ही यह कानूनी कार्रवाई आधारित थी।
इन्हें भी देखें
एडोल्फ़ हिटलर
अन्तरराष्ट्रीय विधि
नरसंहार
यहूदी
संयुक्त राष्ट्र
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Nuremberg Trials न्यूरेम्बर्ग के मुकदमे
प्रतिलिपि अन्य दस्तावेज़ एवलॉन परियोजना के
न्यूरेम्बर्ग : आर्मी टेलीविज़न– प्रसारित संस्करण
श्रेणी:द्वितीय विश्वयुद्ध
श्रेणी:मानवता-विरोधी अपराध
श्रेणी:युद्ध अपराध
श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक विधि
श्रेणी:मानवाधिकार हनन