411 REFERENCE · Wikipedia
गंगापुर, सवाई माधोपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Gangapur City गंगापुर सिटी Ganagpur City Railway Station Main Entrance.jpg गंगापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन गंगापुर सिटी India Rajasthan 26.47171 76.71594 inline, title राजस्थान में स्थिति देश राज्य राजस्थान ज़िला गंगापुर सिटी तहसील 1757 ई राजा कुशलीराम हल्दिया स्थानीय गंगा जी का मंदिर नगर परिषद 24.8 1,65,000 2023 भाषा प्रचलित राजस्थानी, हिन्दी, बृज भामस +5:30 पिनकोड 322201, 322202 दूरभाष कोड 07463 RJ25 https://www.gangapurcity.rajasthan.gov.in/home लिंगानुपात 892 प्रति 1000 ♂/♀
गंगापुर सिटी (जिसे गंगापुर के नाम से भी जाना जाता है) भारत के राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक शहर है। यह अपने मीठे व्यंजन खीरमोहन, आलू की स्पेशल सब्जी व टिक्कड़ और नवनिर्मित कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। गंगापुर सिटी से 10 किमी की दूरी पर स्थित छोटी उदेई गांव में सुंदीरिया तालाब पर बना श्री काल भैरव बाबा का मन्दिर भी दर्शनीय हैं। गंगापुर सिटी को शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है।"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 गंगापुर सिटी के श्यरोली ग्राम मे भैरो बाबा का मंदीर स्थित है।गंगापुर सिटी की टोडाभीम तहसील की गूंजी मिठाई बहुत प्रसिद्ध है। गंगापुर सिटी के पीलोदा मै लेहकोड़ माता का मंदीर है तथा इसके पास ही एक सरोवर स्थित है। नांदोती तहसील के कैमा गाव मे जगदीश जी का मंदीर है । नांदोती तहसील मे गुढा चंद्रजी के घटवासंन माता का मंदीर है। नांदोती तहसील के सहर का किला है तथा यहाँ सहरा माता का मंदीर प्रसिद्ध है । नांदोती तहसील मे गडमोरा राजा मोर्धवज् नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ पर गडमोरा का किला तथा यहाँ एक कुंड स्थित है।गंगापुर सिटी के टोडाभीम तहसील के bhajera ग्राम के दाँतरे प्रसिद्ध है।टोडाभीम के करीरी ग्राम का दंगल प्रसिद्ध है यहाँ पर mp, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के पहलवान हिस्से लेते है। करीरी ग्राम मे भैरो बाबा का मन्दिर प्रसिद्ध है। टोडाभीम तहसील मे स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदीर गंगापुर और दौसा जिले की सीमा पर स्थित है। मेहंदीपुर मे बाबा बर्फानी का मंदीर भी प्रसिद्ध है। टोडाभीम तहसील मे विराइ माता का मंदिर भी प्रसिद्ध है।
विवरण
गंगापुर सिटी से 5 किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमाला में प्रसिद्ध रमणीय स्थल धुंधेश्वर धाम है जोकि बहुत ही सुन्दर है। गंगापुर सिटी की प्रसिद्ध मिठाई खीरमोहन देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यह मिठाई छेना आदि से बनती है।
इन्हें भी देखें
सवाई माधोपुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:गंगापुर सिटी ज़िला
श्रेणी:गंगापुर सिटी ज़िले के नगर
श्रेणी:गंगापुर सिटी जिले की तहसीलें