Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोर्टनी वॉल्श

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|2018 का चित्र कोर्टनी एंड्रयू वॉल्श (जन्म 30 अक्टूबर 1962, Courtney Walsh) जमैका से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1984 से 2001 तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह एक तेज गेंदबाज है, जो कई वर्षों तक वेस्ट इंडीज़ के लिये कर्टली एम्ब्रोस के साथ मिलकर शानदार गेंदबाजी साझेदारी के लिए जाने जाते हैं। वॉल्श ने वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट और 205 एकदिवसीय मैच खेलें, जिसमें उन्होंने क्रमशः 519 और 227 विकेट लिए।कोर्टनी वॉल्श http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/53216.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 12 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20180811191439/http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/53216.html 11 अगस्त 2018 live वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद उन्होंने 2000 में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने रिकॉर्ड स्थापित किया था। शेन वॉर्न ने 2004 में यह रिकॉर्ड तोड़ा था। 1987 में वॉल्श को विज्डन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में से एक नामित किया गया था और अक्टूबर 2010 में उन्हें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वॉल्श कुछ वर्षों तक वेस्टइंडीज के कप्तान भी रहे थे। इन्हें भी देखें विव रिचर्ड्स रिची रिचर्डसन ब्रायन लारा सन्दर्भ श्रेणी:1962 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:वेस्ट इंडीज़ के क्रिकेट खिलाड़ी