411 REFERENCE · Wikipedia
तिरुनल्लार धर्बारण्येश्वर मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
{{ज्ञानसन्दूक हिन्दू मन्दिर|name=तिरुनल्लार धर्बारण्येश्वर मन्दिर|image=Thirunallar Dharbaranyeeswarar Temple and Tank.jpg|alt=तिरुनल्लार का धर्बारण्येश्वर मन्दिर एवं तालाब|caption=|map_type=India Tamil Nadu|map_caption=तमिलनाडु और आसपास के मानचित्र में तिरुनल्लार धर्बारण्येश्वर मन्दिर|coordinates=10 55 32 N 79 47 32 E type:landmark_region:IN inline,title|native_name=धर्बारणयम्|country=भारत|state=पुदुचेरी (नगर)|district=करैक्कल|location=तिरुनल्लार्|elevation_m=|deity=धर्बारण्येश्वर (शिव) एवं पार्वती, शनि|festivals=|architecture=द्रविण वास्तुकला|temple_quantity=|monument_quantity=|inscriptions=|year_completed=|creator=|website=}}मई 2026
धर्बारण्येश्वर मंदिर दक्षिण-पूर्वी भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कराईकल जिले के तिरुनल्लार गांव में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। इसे शनीश्वरन मंदिर''' के नाम से जाना जाता है।
इस मंदिर का परिसर लगभग 2 एकड़ में फैला हुआ है। इसका मुख्य प्रवेशद्वार पाँच स्तरीय गोपुरम है। इस मंदिर परिसर में कई मंदिर हैं, जिनमें धर्बारण्येश्वर (धर्बारण्य के ईश्वर) के रूप में शिव उनकी पत्नी प्राणेश्वरी अम्मन (पार्वती), शनि और सोमस्कंद (पार्वती और उनके पुत्र मुरुगन के साथ शिव का एक संयुक्त रूप) सबसे प्रमुख हैं। यह मंदिर-परिसर ग्रेनाइट की एक बड़ी आयताकार दीवार से घिरे हुए हैं। वर्तमान चिनाई संरचना का निर्माण 9वीं शताब्दी में चोल राजवंश के दौरान किया गया था, जबकि बाद के विस्तार का श्रेय विजयनगर शासकों को दिया जाता है। मंदिर का रखरखाव और प्रशासन पुडुचेरी सरकार द्वारा हिंदू धार्मिक संस्थानों के विभाग द्वारा किया जाता है।
इस मंदिर में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक, भिन्न भिन्न समय पर, छह दैनिक अनुष्ठान किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ एक वर्ष में चार त्यौहार मनाये जाते हैं। महाशिवरात्रि उत्सव चित्तराई (मार्च-अप्रैल) के महीने के दौरान मनाया जाता है। यह शिव की उपासना का सबसे प्रमुख त्योहार है। इसके अलावा प्रत्येक ढाई वर्ष में शनिपेयार्ची त्योहार मनाया जाता है जो शनि की उपासना का त्यौहार है।
सन्दर्भ
श्रेणी:शनि मंदिर
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:भारत के मंदिर