Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलमाती प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अलमाती ओब्लिसीАлматы облысы Almaty (province) in Kazakhstan.svg तालदीकोरग़ान २,२४,००० १६,०३,७०० २००६ ७.२ ज़िले १६ कज़ाख़, रूसी, उईग़ुर इसी नाम के शहर के बारे में जानकारी के लिए अलमाती का लेख देखें अलमाती प्रांत (कज़ाख़: Алматы облысы, अंग्रेज़ी: Almaty Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तालदीकोरग़ान नाम का शहर है। अलमाती प्रांत का क्षेत्र क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी अलमाती को घेरे हुए है। विवरण अलमाती प्रांत क़ाज़ाख़स्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित है और इसकी सीमाएँ किरगिज़स्तान और चीन के शिंजियांग प्रान्त से लगती हैं। प्रांत के पश्चिमोत्तरी भाग में प्रसिद्ध बलख़श झील स्थित है। प्रान्त के दक्षिण में तियान शान पहाड़ों की इली-पार आलाताऊ (Trans-Ili Alatau) शाखा फैली हुई है। सोवियत संघ के ज़माने में १० मार्च १९३२ को क़ाज़ाख़स्तान के ऐतिहासिक झ़ेतिसू (Zhetysu) इलाक़े में अल्मा-अता (Alma-Ata) नाम का प्रांत बनाया गया जिसकी राजधानी भी अल्मा-अता शहर था। बाद में एक सिलसिला चला जिसमें कभी तो प्रांत के पूर्वोत्तरी हिस्से को अलग करके तालदी-कोरग़ान प्रान्त बना दिया जाता था और कभी उसका वापस विलय अल्मा-अता प्रान्त में कर दिया जाता था। अप्रैल २००१ में तालदीकोरग़ान शहर को ही अलमाती प्रांत की राजधानी बना दिया गया। 'अल्मा-अता' और 'अलमाती' का मतलब 'सेब का पिता' होता है। यहाँ के सेब पूरे मध्य एशिया में मशहूर हैं।Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan https://web.archive.org/web/20150406053055/http://books.google.com/books?id=DwX-UTmC1GwC 6 अप्रैल 2015 , Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4, ... Kazakh apples are also famous in Central Asia (Almaty and its old name, Alma-Ata, literally mean 'father of apples') ... समुदाय सन् २००९ की जनगणना के अनुसार यहाँ के ६८.२% लोग कज़ाख़, २२.८% लोग रूसी और ६.२% उईग़ुर समुदाय के हैं। अलमाती प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:अलमाती प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान