411 REFERENCE · Wikipedia
रुद्रदत्त शर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रुद्रदत्त शर्मा () उच्चकोटि के सम्पादक ही नहीं अपितु एक साहित्यकार भी थे। विद्वत समाज में आप 'सम्पादकाचार्य' के रूप में जाने जाते थे। आपने 'इन्द्रप्रस्थ' (दिल्ली से), 'आर्यविनय' (मुरादाबाद), 'भारतमित्र' (कलकत्ता), 'आर्यमित्र' (आगरा) और 'सत्यवादी' (हरिद्वार) तथा 'भारतोदय' का भी सफलतापूर्वक सम्पादन किया। आपकी साहित्यिक कृतियों में- वीरसिंह दरोगा, जर्मन जासूस, पुराणपरीक्षा, कंठी-जनेउ का विवाह और हिन्दी पत्रों का इतिहास आदि हैं।
श्रेणी:हिन्दी पत्रकार
श्रेणी:भारतीय साहित्यकार
श्रेणी:बिजनौर ज़िले के लोग