Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आवेश घनत्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विद्युतचुम्बकत्व में, इकाई लम्बाई में स्थित आवेश की मात्रा को रेखीय आवेश घनत्व (linear charge density) कहते हैं। इकाई क्षेत्रफल में स्थित आवेश की मात्रा को क्षेत्रीय आवेश घनत्व (surface charge density) कहते हैं। इकाई आयतन में स्थित आवेश की मात्रा को आयतन आवेश घनत्व (volume charge density) कहते हैं। इनकी एस आई इकाई क्रमशः कूलॉम्ब प्रति मीटर (C⋅m−1), कूलॉम्ब प्रति वर्ग मीटर (C⋅m−2), और कूलॉम्ब प्रति घन मीटर (C⋅m−3) हैं।P.M. Whelan, M.J. Hodgeson 2nd Essential Principles of Physics https://archive.org/details/essentialprincip0000patr 1978 John Murray 0-7195-3382-1 आवेश की मात्रा की गणना यदि आवेश घनत्व सतत हो तो, आवेश घनत्व , , का लम्बाई , तल , या आयतन के ऊपर समकलन करने से उन पर स्थित कुल आवेश की गणना की जा सकती है।Spacial Charge Distributions - http://www.ac.wwu.edu/~vawter/PhysicsNet/Topics/Gauss/SpacialCharge.html https://web.archive.org/web/20090422040636/http://www.ac.wwu.edu/~vawter/PhysicsNet/Topics/Gauss/SpacialCharge.html 22 अप्रैल 2009 : , , उपयोग सातत्य समीकरण में, मैक्सवेल के समीकरण के अन्तर्गत गाउस के नियम में, जब आवेश वितरण बदलता है, इससे धारा घनत्व जन्म लेता है। अणुओं पर स्थित आवेश घनत्व से उनके अन्दर होने वाले रासायनिक प्रक्रम और उन्के अलग होने के प्रक्रम प्रभावित होते हैं। सन्दर्भ इन्हें भी देखें धारा घनत्व चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (Magnetic Flux density) श्रेणी:विद्युत चुम्बकत्व