Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इस्लामी अतिवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इस्लामी अतिवाद या चरमपन्थी इस्लाम से आशय इस्लाम धर्म के अनुयायियों के चरमपन्थी मजहबी विचारों और व्यवाहार से है। ये शब्द विवादास्पद हैं और इनकी परिभाषा अलग-अलग तरह से की गयी है। उदाहरण के लिये यह विश्वास कि इस्लाम के अलावा अन्य सभी सम्प्रदाय और मत निष्फल हैं और इस्लाम की अपेक्षा निम्नस्तरीय हैं, एक अतिवादी सोच है। इतना ही नहीं, इस्लाम के उन उपपन्थों को भी अधम माना जाता है जो इस बात को नहीं मानते कि अन्य धर्म निम्नस्तरीय या अधम हैं। Cook David Understanding Jihad https://archive.org/details/understandingjih0000davi University of California Press 2015 9780520287327 103 इस्लामी अतिवाद की कुछ राजनीतिक परिभाषाएँ भी दी गयीं हैं जिनमें युनाइटेड किंगडम की सरकार द्वारा मान्य परिभाषा भी है। युनाइटेड किंगडम की सरकार उन सारे विचारों को 'इस्लामी अतिवाद' कहती है जो 'लोकतंत्र, विधि के शासन, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, तथा विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सौहार्द तथा सहनशीलता की भावना' का विरोध करते हैं।Casciani Dominic How do you define Islamist extremism? https://www.bbc.com/news/uk-27777892 27 January 2016 BBC News 10 June 2014 8 March 2021 https://web.archive.org/web/20210308154310/https://www.bbc.com/news/uk-27777892 live इसी तरह सन २०१९ में अमेरिका के 'शान्ति संस्थान' ने एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी किया जिसमें अतिवाद पर एक समान समझ विकसित करने की बात कही गयी है।February 2019 Preventing Extremism in Fragile States: A New Approach, Final Report of the Task Force on Extremism in Fragile States https://www.usip.org/publications/2019/02/preventing-extremism-fragile-states-new-approach 5 August 2022 5 August 2022 https://web.archive.org/web/20220805013434/https://www.usip.org/publications/2019/02/preventing-extremism-fragile-states-new-approach live इस्लामी अतिवाद, इस्लामी कट्टरवाद और इस्लामवाद से अलग है। इस्लामी कट्टरवाद से आशय उस आन्दोलन से है जो यह कहता है कि मुस्लिम बहुसंख्यक देश इस्लामी राज्य के मूलभूत सिद्धान्तों का पालन शुरू कर दें। इस्लामवाद, राजनीतिक इस्लाम का एक रूप है। विशेषज्ञ इस्लामी कट्टरवाद और इस्लामवाद दोनों को इस्लामी अतिवाद का एक रूप मानते हैं। प्रायः इस्लामी आतंकवादियों तथा इस्लामी जिहादियों द्वारा की गयी हिंसात्मक कार्रवाइयाँ इस्लामी अतिवाद के उदाहरण के रूप में दी जातीं हैं, किन्तु इस्लामी अतिवाद सभी हिंसात्मक कार्यों का मूल कारण नहीं है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें इस्लामी आतंकवाद इस्लाम इस्लाम की आलोचना