Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्दीझ़ान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

250px|right अन्दीजान (फारसी: اندیجان अन्दीजान, उज़बेक: Андижон, रूसी: Андижан, चग़ताई: ur اندیژان अन्दीॹान, अंग्रेज़ी: Andijan) मध्य एशिया के उज़्बेकिस्तान देश का चौथा सबसे बड़ा शहर है और उस देश के अन्दीझ़ान प्रान्त की राजधानी है। यह फ़रग़ना वादी में उज़्बेकिस्तान की किर्गिज़स्तान की सीमा के साथ स्थित है। सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी ३,२३,९०० अनुमानित की गई थी। यह भारत के मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक और पहले सम्राट बाबर का जन्मस्थल भी है।Advanced Study in the History of Medieval India, Jl Mehta, Sterling Publishers Pvt. Ltd, ISBN 978-81-207-1015-3, ... Babar was born at Andizhan (Andijan), the capital of Ferghana, on February 14, 1483 ... अन्दीझ़ान शहर के बीच में इसका सबसे महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक केंद्र 'बाबर चौक' कहलाता है।Inside Central Asia: a political and cultural history of Uzbekistan, Turkmenistan, Kazakhstan, Kyrgyzstan, Tajikistan, Turkey, and Iran, Dilip Hiro, Penguin, 2009, ISBN 978-1-59020-221-0, ... At daylight on May 13, thousands of people assembled in the central square (named after Mughal Emperor Babur, who was born in Andijan) to hear the articulate among them voice their rage at the deepening poverty and rising administrative and business corruption ... २००५ की घटनाएँ १३ मई २००५ में यहाँ बाबर चौक में उज़बेक सरकार में भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन हुए थे जिन्हें 'अन्दीझ़ान विद्रोह' का नाम दिया जाता है। इन्हें बंद करने के लिए सरकार ने यहाँ गोलियाँ चलाई जिस से बहुत प्रदर्शकों की मृत्यु हुई। नाम 'अन्दीझ़ान' में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है। 'अन्दीझ़ान' नाम की उत्पत्ति के बारे में विद्वानों में मतभेद है। बहुत से इतिहासकार समझते हैं कि यह नाम एक 'अन्दी' नामक तुर्की क़बीले पर पड़ा। इन्हें भी देखें अन्दीझ़ान प्रान्त फ़रग़ना वादी उज़्बेकिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:अन्दीझ़ान प्रान्त श्रेणी:फ़रग़ना वादी श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:मुग़ल साम्राज्य श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के नगर श्रेणी:मध्य एशिया के शहर