Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूर्व तुर्किस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

alt=Uyghur anti-China demonstration in Washington, D.C.|thumb|240px|अमेरिका में पूर्व तुर्किस्तान की स्वतंत्रता के समर्थको का प्रदर्शन जिसमें पूर्व तुर्किस्तान के झंडे फहराए जा रहे हैं thumb|240px|चिंग राजवंश काल की इस तस्वीर में चीनी सेना और पूर्व तुर्किस्तानियों के बीच का एक युद्ध दर्शाया गया है पूर्वी तुर्किस्तान (उइग़ुर: شەرقىي تۈركىستان, शर्क़ी तुर्किस्तान; अंग्रेज़ी: East Turkestan) मध्य एशिया का एक ऐतिहासिक इलाक़ा है जिसमें तारिम द्रोणी और उइग़ुर लोगों की पारम्परिक मातृभूमि के अन्य क्षेत्र सम्मिलित हैं।Eastern Destiny: Russia in Asia and the North Pacific https://web.archive.org/web/20170109144603/https://books.google.com/books?id=Nq18znjAE5YC 9 जनवरी 2017 , G. Patrick March, pp. 137, Greenwood Publishing Group, 1996, ISBN 9780275955663, ... That portion to the east of the T'ien Shan and Pamir mountain ranges, southwest of Mongolia and northwest of Tibet is East Turkestan ... इस क्षेत्र का मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान, काज़ाख़स्तान जैसे अन्य तुर्क क्षेत्रों से गहरा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सम्बन्ध रहा है। वर्तमानकाल में इस क्षेत्र पर जनवादी गणतंत्र चीन का नियंत्रण है और उसने इसे शिंजियांग नामक राज्य में गठित किया है हालांकि यहाँ अलगाववादी भावना समय-समय पर तीख़ी होती रहती है। चीन 'पूर्वी तुर्किस्तान' नाम का विरोध करता है। २०वीं सदी में दो बार 'पूर्व तुर्किस्तान गणतंत्र' नामक राष्ट्र भी स्थापित हो चुका है - प्रथम पूर्व तुर्किस्तान गणतंत्र १९३३-१९३४ काल में काश्गर शहर में केन्द्रित था और द्वितीय पूर्व तुर्किस्तान गणतंत्र १९४४-१९४९ काल में पूर्वी तुर्किस्तान के उत्तरी क्षेत्र में सोवियत संघ की सहायता से चला।China: A Modern History, Michael Dillon, pp. 376, I.B.Tauris, 2012, ISBN 9781780763811, ... The flag and banknotes, together with those of the later East Turkestan Republic of 1944–9, are revered by contemporary supporters of Xinjiang independence as symbols of a once and future state ... इन्हें भी देखें शिंजियांग उइग़ुर साम्राज्य तुर्क लोग सन्दर्भ श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास श्रेणी:शिंजियांग