411 REFERENCE · Wikipedia
हेइहे-तेंगचोंग रेखा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|हेइहे-तेंगचोंग रेखा
हेइहे-तेंगचोंग रेखा (Heihe–Tengchong Line, 黑河-腾冲线) एक काल्पनिक रेखा है जो चीन को लगभग दो बराबर के भौगोलिक हिस्सों में बांटती है। यह उत्तर में हेइलोंगजियांग प्रान्त के हेइहे शहर से लेकर दक्षिण में युन्नान प्रान्त के तेंगचोंग शहर तक जाती है। इसकी अवधारणा को सबसे पहले १९३५ में चीनी जनसांख्यिक भूगोलज्ञ हू हुआनयोंग ने रखा था।
१९३५ के आंकड़ों के अनुसार:
रेखा से पश्चिम में: ६४% क्षेत्रफल लेकिन केवल ४% जनसंख्या (१९३५)
रेखा से पूर्व में: ३६% क्षेत्रफल लेकिन ९६% जनसंख्या (१९३५)
२००२ में भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति थी:
रेखा से पश्चिम में: ५७% क्षेत्रफल लेकिन केवल ६% जनसंख्या (२००२)The Chinese Economy: Transitions and Growth Naughton Barry 2007 MIT Press Cambridge, Massachusetts 0-262-14095-0 18–19 https://archive.org/details/chineseeconomytr0000naug registration http://dtcaijing.baijia.baidu.com/article/473345 संग्रहीत प्रति 22 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170406180841/http://dtcaijing.baijia.baidu.com/article/473345 6 अप्रैल 2017 dead
रेखा से पूर्व में: ४३% क्षेत्रफल लेकिन ९४% जनसंख्या (२००२)
रेखा से पूर्व में हान चीनी जाति के लोगों की बहुसंख्या है जबकि उस से पश्चिम में तिब्बती व उइग़ुर जैसे ग़ैर-चीनी समुदाय भारी मात्रा में हैं।
इन्हें भी देखें
हेइहे
सन्दर्भ
श्रेणी:चीन का भूगोल