411 REFERENCE · Wikipedia
प्रिया तेंडुलकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रिया तेंडुलकरPriya Tendulkar PriyaTendulkar.jpg 1954 10 19 yes 2002 09 19 1954 10 19 yes मुंबई, भारत दिल का दौरा रजनी करन राजदान (1988; 1995)
भारत की पहली टीवी स्टारhttp://news.bbc.co.uk/1/hi/world/south_asia/2270398.stm बीबीसी हिन्दी पर प्रिया के देहावसान का समाचार 6 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20031226081227/http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/south_asia/2270398.stm 26 दिसंबर 2003 live प्रिया तेंडुलकर ने अनेक फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में भूमिका निभाई पर संभवतः वे संपूर्ण जीवन अपने सबसे पहले टीवी अवतार "रजनी" के नाम से ही बेहतर पहचानी जाती रहीं। 1985 में निर्मित व बासू चटर्जी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक में उन्होंने भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बेखौफ आवाज़ उठाने वाली एक साधारण गृहणी का किरदार निभाया था। वह लेखिका भी थी।
प्रिया प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंडुलकर की सुपुत्री थीं। उनका जन्म 19 अक्टुबर, 1954 को हुआ, उनकी दो बहनें और एक भाई था। प्रिया का विवाह अभिनेता व लेखक करण राजदान से 1988 में हुआ। पर यह विवाह सात साल ही चल सका और इसके बाद उनका संबंध विच्छेद हो गया। करण व प्रिया ने "रजनी" और "किस्से मियाँ बीवी के" धारावाहिकों में पती पत्नी के वास्तविक जीवन के किरदार भी निभाये। 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर में निभाई भूमिका के कारण प्रिया के अभिनेता अनंत नाग से भी संबंध जोड़े जाते रहे।http://www.rediff.com/entertai/2002/sep/19priya1.htm रीडिफ पर करण राजदान की श्रद्धांजलि 7 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20080221110855/http://www.rediff.com/entertai/2002/sep/19priya1.htm 21 फ़रवरी 2008 live
प्रिया का प्रारंभ से ही अभिनय की और झुकाव था। 1939 में जब वे स्कूल में थीं, उन्होंने सत्यदेव दुबे के निर्देशन तले गिरीश कर्नाड के लिखे पौराणिक नाटक "हयवदन" में गुड़िया की भूमिका निभाई। इस नाटक में निर्देशिका कल्पना लाज़मी उनकी सह कलाकार थीं। इसके बाद पिग्मेलियन, अंजी, कमला, कन्यादान, सखाराम बाइंडर, ती फूलराणी, एक हठी मुलगी जैसे अनेकों मराठी नाटकों में उन्होंने भूमिकायें कीं। प्रिया ने टीवी पर जहाँ गुलज़ार निर्देशित स्वयंसिद्ध जैसे नारीवादी धारावाहिक में काम किया वहीं "हम पाँच" जैसे हास्य धारावाहिक में फोटो फ्रेम से बोलती मृत बीवी की भूमिका भी अदा की और "द प्रिया तेंडुलकर शो" और "ज़िम्मेदार कौन" जैसे सफल टॉक शो भी किये जिसमें वे काफी आक्रामक तेवर के लिये जानी जाती थीं। अंकुर, मोहरा और त्रिमूर्ती जैसी कुछ हिन्दी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया पर कोई उल्लेखनीय भूमिकायें नहीं।
शायद "रजनी" के किरदार और अपने पिता का ही प्रभाव था कि प्रिया सामाजिक मुद्दों के प्रति सदा जागरूक रहीं। उनका व्यक्तित्व खुला और साहसी था। "द प्रिया तेंडुलकर शो" की बुलंदी पर शिवसेना समेत कई राजनीतिक दलों ने उन्हें अपने दल में शामिल करने का प्रयास किया पर वे मन नहीं बना पाईं।http://www.rediff.com/news/2002/sep/19priya2.htm रीडिफ पर आलेख 6 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20080219163441/http://www.rediff.com/news/2002/sep/19priya2.htm 19 फ़रवरी 2008 live
वे स्वयं लघु कथायें लिखती रहती थीं। ज्याचा त्याचा प्रश्न, जन्मलेला प्रत्येकला, असंही व पंचतारांकित उनकी कुछ कृतियाँ हैं, जिनमें से कुछ पुरस्कृत भी हुईं।
19 सितंबर, 2002 में 47 वर्ष की अल्पायु में उनका हृदयाघात से देहांत हो गया। वे कुछ समय कैंसर से भी लड़ती रहीं। उनकी असमय मृत्यु पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, "रजनी के रूप में उनकी जिहादी भूमिका ने अनेक सामाजिक मुद्दों को मुखरित किया"।
उनका अभिनय सफर
1974 - अंकुर
1978 - देवता
1983 - माहेरची मानसे, रानीने दाव जिंकाला
1984 - गोंघळत गोंधळ
1985 - मुम्बईचा फौजदार, रजनी (टीवी धारावाहिक)
1987 - कालचक्र
1988 - किस्से मियाँ बीवी के (टीवी धारावाहिक)
1989 - एक शून्य (टीवी धारावाहिक)
1990 - घर (टीवी धारावाहिक)
1994 - मोहरा
1995 - त्रिमूर्ति
1996 - द प्रिया तेंदुलकर शो (टीवी टॉक शो)
1997 - और प्यार हो गया, ज़िम्मेदार कौन (टीवी टॉक शो), गुप्त, हम पाँच (टीवी धारावाहिक)
2000 - राजा को रानी से प्यार हो गया
2001 - प्यार इश्क और मुहब्बत
पुस्तक
पंचतारांकित - अनुभव प्रधान लेखन २००६, डिंपल प्रकाशन और राजहंस प्रकाशन पुणे, भारत. ISBN ८१-७४३४-२३२-X
असंही -
ज्याचा त्याचा प्रश्न
इन्हें भी देखें
0854918
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:1954 में जन्मे लोग
श्रेणी:२००२ में निधन