411 REFERENCE · Wikipedia
चर्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चर्च (Church) शब्द यूनानी विशेषण का अपभ्रंश है जिसका शाब्दिक अर्थ है "येसु का"। हिन्दी बोलचाल में, इस विदेशज शब्द को अंग्रेज़ी से लिया गया है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में, ईसाई धर्मस्थल के भवन के लिए उपयोग किया जाता है। वास्तव में, ईसाई समुदाय में, "चर्च" शब्द को दो अर्थों में प्रयुक्त किया जाता है:
येसु का भवन, यानी धर्मस्थल, अर्थात् जिसे हिंदी में गिरजाघर कहा जाता है।
तथा दूसरा अर्थ है, कुछ विशेष ईसाइ विश्वासियों का संगठन या समूह, जिसे हिंदी में कलीसिया कहा जाता है।
नामोत्पत्ति
यह यूनानी बाइबिल के 'एक्लेसिया' शब्द का विकृत रूप है; बाइबिल में इसका अर्थ है - किसी स्थानविशेष अथवा विश्व भर के ईसाइयों का समुदाय। बाद में यह शब्द गिरजाघर के लिये भी प्रयुक्त होने लगा। यहाँ पर संस्था के अर्थ में चर्च पर विचार किया जायगा।
श्रेणी:ईसाई धर्म
श्रेणी:बहुविकल्पी शब्द