Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोजाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोजाल तहसील ur گوجال / Gojal Baturaglacier.jpg गुलमित ८,५०० ? - - तहसील - वाख़ी गोजाल (گوجال, Gojal) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले की एक तहसील है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह गिलगित-बलतिस्तान की सबसे बड़ी तहसील भी है। गोजाल में कई बड़ी व छोटी वादियाँ हैं जो दक्षिण में हुन्ज़ा क्षेत्र से, पश्चिमोत्तर में अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे से और पूर्वोत्तर में चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग क्षेत्र से लगती हैं। शिमशाल, मिस्गर और चिपुरसान की वादियों को छोड़कर गोजाल तहसील के बाक़ी सभी गाँव ख़ुंजराब दर्रे से उतरने के बाद काराकोरम राजमार्ग से देखे जा सकते हैं। गोजाल के अधिकतर लोग वाख़ी भाषा बोलते हैं।Pakistan and the Karakoram Highway https://web.archive.org/web/20130922181400/http://books.google.com/books?id=zn8I4qEew9oC 22 सितंबर 2013 , Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp. 240, Lonely Planet, 2008, ISBN 9781741045420, ... The people of Gojal are mainly Tajiks, originally from Afghanistan's Wakhan Corridor and speaking Wakhi ... काराकोरम राजमार्ग से चीन-नियंत्रित इलाक़े में दाख़िल होते हुए सोस्त अंतिम पाकिस्तानी चौकी है और यह भी गोजाल तहसील में आता है।Around Rakaposhi, Brian H. Jones, pp. 66, Brian H Jones, 2010, ISBN 9780980810721, ... Beyond upper Hunza is Sost, a tatty customs and immigration post and an entrepot for goods from China ... इन्हें भी देखें हुन्ज़ा-नगर ज़िला शिमशाल सन्दर्भ 2 श्रेणी:हुन्ज़ा-नगर ज़िला श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की घाटियाँ