411 REFERENCE · Wikipedia
थॉमस पेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|थॉमस पेन
थॉमस पेन (अंग्रेज़ी: Thomas Paine, जन्म: 9 फ़रवरी 1737, देहांत: 8 जून 1809) एक लेखक, अविष्कारक, बुद्धिजीवी, क्रांतिकारी और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिताओं में से एक थे। उनका जन्म इंग्लैण्ड के नॉर्फ़क काउंटी (ज़िले) के थ़ॅटफ़र्ड शहर में हुआ था और सन् 1774 में वे इंग्लैण्ड छोड़ अमेरिका में जा बसे। उन्होंने सन् 1776 की अमेरिकी क्रांति में अहम भूमिका निभाई। उन्होने अमेरिका में क्रांति की उठती लहर को अपनी लिखाई के ज़रिये अपनी राजनैतिक सोच का ढाँचा दिया। उनकी दो सब से प्रभावशाली लिखईयाँ थीं -
"आम सूझबूझ" (Common Sense, कॉमन सॅन्स) नाम की पुस्तिका जिसमें अमेरिका की ब्रिटेन से आज़ादी की दलील दी गई
"अमेरिकी बवंडर" (The American Crisis, द अमॅरिकन क्राइसिस) नाम की पत्रिकाएँ जो 1776-1783 तक चलीं और जिनमें अमेरिका की क्रांति की भारी हिमायत की गई
"कॉमन सॅन्स" अमेरिका में स्वतंत्रता के लिए जागरूकता लाने में इतनी कामयाब हुई के जॉन ऐडम्स (अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति) ने कहा के "कॉमन सॅन्स के लेखक की क़लम के बिना वाशिंगटन का तलवार उठाना बेकार जाता"।
इन्हें भी देखें
अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा
संयुक्त राज्य अमेरिका
पेन पर अनमोल विचार
श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना