Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्ज चुकौती व्यापन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कर्ज चुकौती व्यापन (Debt service coverage ratio; संक्षिप्त: डीएससीआर) अथवा कवरेज अनुपात अथवा ऋण सेवा व्याप्ति अनुपात वित्तीय मापक का अनुपात है। इसे यह मापक उस क्षमता के आकलन के लिए काम में लिया जाता है जो किसी इकाई की अपने ऋण सेवा दायित्वों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी उत्पन्न कर सकती हो। इन दायित्वों में ब्याज, मूलधन और पट्टा भुगतान आदि शामिल हैं। डीएससीआर की गणना ऋण सेवा के लिए उपलब्ध परिचालन आय को देय ऋण सेवा की कुल राशि से विभाजित करके की जाती है। सरल शब्दों में यह मापक किसी इकाई की ऋण भुगतान करने की क्षमता को मापता है। डीएससीआर का अधिक मान सम्बंधित इकाई की ऋण भुगतान करने की क्षमता को दर्शाता है और इससे ऋण प्राप्त करना आसान हो जाता है।https://www.jagran.com/business/biz-india-external-debt-service-ratio-at-5-pc-in-march-end-said-nirmala-sitharaman-23526578.html India External Debt Report: भारत का विदेशी डेट सर्विस रेश्यो 5.3 फीसदी है- निर्मला सीतारमण - India external debt service ratio at 5.3 pc said nirmala sitharaman know more details Jagran hi 2024-02-15 बैंक और ऋणदाता अक्सर अनुबंध में एक शर्त के रूप में न्यूनतम डीएससीआर अनुपात का उपयोग करते हैं और इसके उल्लंघन को कभी-कभी डिफ़ॉल्ट माना जा सकता है। उपयोग व्यावसायिक वितीय मामलों में डीएससीआर का तात्पर्य ऋण पर वार्षिक ब्याज और मूल भुगतान को पूरा करने के लिए उपलब्ध नकदी प्रवाह की मात्रा को कहते है, जिसमें निक्षेप निधि भुगतान भी शामिल हैं।DSCR finance term by the Free Online Dictionary व्यक्तिगत वित्तीय मामलो में डीएससीआर ऋण सेवा क्षमता निर्धारित करने में बैंक ऋण अधिकारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अनुपात को संदर्भित करता है। गणना सामान्यतः इसकी गणना इस सूत्र से की जाती है: DSCR नि‍वल परि‍चालन आय कर्ज चुकौती जहाँ: निवल परिचालन आय ब्याज एवं कर-पूर्व अर्जन (सकल परिचालन राजस्व) − (परिचालन लागत) कर्ज चुकौती (मूलधन वापसी) + (ब्याज भुगतान) + (पट्टा भुगतान)https://propertymetrics.com/blog/how-to-calculate-the-debt-service-coverage-ratio-dscr/ How to Calculate the Debt Service Coverage Ratio (DSCR) 17 फ़रवरी 2016 किसी इकाई के कर्ज चुकौती व्यापन की गणना करने के लिए सबसे पहले इकाई की शुद्ध परिचालन आय निर्धारित की जाती है। शुद्ध परिचालन आय सकल राजस्व और परिचालन लागत का अन्तर होता है। शुद्ध परिचालन आय किसी इकाई अथवा परियोजना को वित्तीय लाभ देने से पहले की सत्य आय को बताता है।https://books.google.co.in/books?id=pnG3EAAAQBAJ&pg=PA135 उधमिता सिंह एस के गुप्ता संजय एसबीपीडी पब्लिकेशन्स 2023 135 सन्दर्भ श्रेणी:आर्थिक संकेतक