411 REFERENCE · Wikipedia
हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से रक्तदान-सम्बन्धी ट्रेनिंग का समाचारपत्रों में उल्लेख
हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (HSACS) हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत, हरियाणा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नाको के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर स्वतः और गैर - सरकारी संगठनों के माध्यम से तृतीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को लागू करनेवाली एजेंसी है। संगठन अध्यक्ष परियोजना निदेशक करते हैं जो भी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक, हरियाणा सरकार का भी पद रखते हैं। उनके अंतर्गत हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की विभिन्न इकाइयों के संयुक्त निदेशक काम करते हैं। रोज़ाना की गतिविधियों के लिए इकाइयों के सहायक निदेशक निर्णय लेते हैं। सहायक निदेशक टी.आई. कार्यान्वयन में लगे गैर सरकारी संगठनों की नियमित गतिविधियों का पर्यवेक्षण करते हैं।http://www.shikharngo.org/socialsectors.asp?id=133 Targeted Interventions for HIV / AIDS Shikhar Chetna Sangathan 1 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20111021100351/http://shikharngo.org/socialsectors.asp?id=133 21 अक्तूबर 2011 dead 7 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190107062645/http://www.shikharngo.org/cgi-sys/suspendedpage.cgi?id=133
नारनौल में लक्षित हस्तक्षेप परियोजना
विभिन्न परियोजनाओं में से एक महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर के लिए लक्षित हस्तक्षेप के लिए शिखर चेतना संगठन भिवानी नमक एक गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से परियोजना को लागू की गयी जिसकी मंजूरी आदेश 2010/11/03 को परियोजना निदेशक द्वारा दी गयी थी। शिखर चेतना संगठन इस परियोजना के तहत 200 महिला यौनकर्मियों को कवर किया जाएगा [FSWs], 100 पुरुष, जो पुरुषों के साथ यौन सम्बन्ध रखते हैं [MSMs] और 100 इंजेक्शन से नशा करने वालों [IDU] के बीच अपने काम को प्रारंभ किया। कार्यक्रम 22/03/2010 से शुरू हुआ और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने तथा एड्स-चेतना के प्रति अपने लक्ष्य में सफल रहा।
रक्तदाता कार्ड
हरयाणा में समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होते हैं जिनमें रक्तदाता भाग लेते हैं और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। ऐसी ही एक नीति के अंतर्गत योगदानकर्ताओं को रक्तदाता कार्ड जिसे एक एक साल की अवधि में रक्त की एक इकाई प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।http://panchkulaurbanestate.olx.in/blood-donation-camp-iid-165948863 Blood Donation Camp — Panchkula Urban Estate OLX 21 अक्टूबर 2012 https://web.archive.org/web/20110818070437/http://panchkulaurbanestate.olx.in/blood-donation-camp-iid-165948863 18 अगस्त 2011 dead 7 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190107062641/http://panchkulaurbanestate.olx.in/blood-donation-camp-iid-165948863
हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की आलोचना
विभिन्न राज्यों जैसे कि आंध्र प्रदेश और पंजाब में राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी एक अलग विभाग की तरह काम कर रहा है जबकि हरयाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सन्दर्भ में आलोचकों ने कहा है की यह राज्य के स्वस्थ विभाग पर अधिक निर्भर करता है और इसके कर्मचारियों को समय-समय पर पोलियो अभियान जैसे असंबंधित कार्यों में व्यस्त किया जाता है।http://health.groups.yahoo.com/group/AIDS-INDIA/message/10758 Why, HSACS staff should be on duty for POLIO Campaign? Yahoo 1 जुलाई 2012दिसंबर 2021 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
श्रेणी:ऍचआइवी-सम्बंधित जानकारी
श्रेणी:भारतीय सरकारी एड्स नियंत्रण संस्थाएँ