Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बंदी की दुविधा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बंदी की दुविधा (prisoner's dilemma) खेल सिद्धांत में एक प्रकार की परिस्थिति का एक प्रसिद्ध उदाहरण है जो यह दर्शाता है कि लोग एक-दूसरे पर भरोसा न करने के कारण कभी-कभी आपस में तब भी सहयोग नहीं कर पाते जब सहयोग करने से दोनों का ही स्पष्ट लाभ हो रहा हो और असहयोग से दोनों की स्पष्ट हानि हो रही हो।Beyond Tocqueville: Civil Society and the Social Capital Debate in Comparative Perspective, Bob Edwards, Michael W. Foley, Mario Diani, pp. 126, UPNE, 2001, ISBN 978-1-58465-125-3, ... Trust enables economic actors to cooperate in prisoners' dilemma-type circumstances, in which each would benefit from cooperation but each has an incentive not to cooperate ... खेल का उदाहरण किसी चोरी करने के इल्ज़ाम पर पुलिस दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लेती है लेकिन उसके पास इनके खिलाफ़ कोई सबूत नहीं है। उन्हें एक दूसरे से अलग करके उन दोनों से पुलिस अलग-अलग कहती है कि - अगर तुमने यह मान लिया कि तुम दोनों ने मिलकर चोरी करी है और अगर तुम्हारे साथी ने नहीं माना तो तुम्हें फ़ौरन छोड़ देंगे लेकिन तुम्हारे साथी को एक साल की जेल होगी अगर तुमनें नहीं माना कि तुम दोनों ने मिलकर चोरी करी है और अगर तुम्हारे साथी ने यह मान लिया तो तुम्हें एक साल की जेल होगी और तुम्हारे साथी को फ़ौरन छोड़ दिया जाएगा अगर तुम दोनों ने ही मान लिया कि तुम दोनों ने मिलकर चोरी करी है तो तुम्हें दोनों को ३ महीने की जेल होगी अगर तुम दोनों में से किसी ने नहीं माना कि तुम दोनों ने मिलकर चोरी करी है तो तुम दोनों को ही एक महीने की मामूली जेल होगी इसका सार एक तालिका में ऐसे लिखा जा सकता है: दूसरा बंदी चुप रहता है (सहयोग) दूसरा बंदी धोखा देता है (असहयोग) पहला बंदी चुप रहता है (सहयोग) दोनों को १ महीने की जेल पहला बंदी: १ सालदूसरा बंदी: तुरंत रिहा पहला बंदी धोखा देता है (असहयोग) पहला बंदी: तुरंत रिहादूसरा बंदी: १ साल दोनों: ३ महीने इस खेल में, अगर यह लगे की दूसरा बंदी स्वार्थी है तो स्वयं भी ख़ुदगर्ज़ जो जाना चाहिए और धोखा दे देना चाहिए, वरना ख़ुद को ही १ वर्ष की जेल हो सकती है। लेकिन अगर दोनों बंदी ही यह करने लगे तो दोनों को ही ३ महीने की जेल होगी। इस से भले तो वह दोनों ही चुप रहकर थे, क्योंकि तब उन्हें केवल १ महीने की जेल होती। यह उदाहरण दर्शाता है कि हालांकि दोनों को आपसी सहयोग करने में अपने स्वार्थ के अनुसार भी निजी लाभ है फिर भी वह एक-दूसरे पर भरोसा न होने के कारण असहयोग करने पर मजबूर हो जाते हैं।The Dark Side of the Force: Economic Foundations of Conflict Theory, Jack Hirshleifer, pp. 255, Cambridge University Press, 2001, ISBN 978-0-521-00917-1, ... The crucial difference between the two environments is that in Prisoners' Dilemma the worst outcome is suffered by someone playing nice against mean (COOPERATE against DEFECT) ... इन्हें भी देखें द्विविधा खेल सिद्धांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:दुविधाएँ श्रेणी:खेल सिद्धांत श्रेणी:अर्थशास्त्र