411 REFERENCE · Wikipedia
माजा फोर्सलंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|माजा फोर्सलंड
इंग्बोर्ग ऑगस्टा मारिया (माजा) फोर्सलंड (1878-1967) एक स्वीडिश लोकगीतकार और महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं। उन्हें मध्य स्वीडन के कोपरबर्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों से उत्साहपूर्वक लोक सामग्री को एकत्र करने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने धार्मिक लोक स्मृतियों के एकत्रीकरण पर विशेष ध्यान दिया था। उनके द्वारा एकत्रित और रचित अनेक सामग्रियों को निष्कर्ष के रूप में स्थानीय शैक्षिक संघ ने ओरेब्रो लैन और उप्साला के कई लोक इतिहास अभिलेखागार में संरक्षित कर रखा है।https://skbl.se/en/article/IngeborgAugustaMariaMajaForsslund Ingeborg Augusta Maria (Maja) Forsslund Svenskt kvinnobiografiskt lexikon Furuland, Gunnel 4 November 2020 6 February 2023 https://www.svt.se/nyheter/lokalt/orebro/har-driver-hembygdsforeningen-sju-museer Här driver hembygdsföreningen sju museer SVT Nyheter 24 May 2018 6 February 2023 svhttps://libris.kb.se/hitlist?q=f%C3%B6rf%3A(maja+forsslund)&d=libris&m=10&p=1&s=r förf:(maja forsslund) Libris 6 February 2023 sv
आरम्भिक जीवन
20 नवंबर 1878 को मध्य स्वीडन के कोपरबर्ग में जन्मी इंग्बोर्ग ऑगस्टा मारिया (माजा) फोर्सलंड समृद्ध थोक व्यापारी कार्ल फ्रेडरिक फोर्सलंड और उनकी पत्नी ऑगस्टा क्रिस्टीना नी ओहमैन की बेटी थीं। वह अपने परिवार के चार बच्चों में अकेली लड़की थी। उन्होंने कोपरबर्ग के प्राथमिक विद्यालय (फोल्कस्कोला) में अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ली थी।
उपलब्धियाँ और आजीविका
माजा फोर्सलंड ने अपने स्थानीय सूचना पुस्तक फ़्रेन ल्यूसनर्सबर्गन (1921) के अध्यायों में बताया हैं कि वह एसोसिएशन फ़ॉर वुमन सफ़रेज की स्थानीय शाखा की सदस्य रही थीं। वह आम लोगों के लिए शिक्षा सुविधाओं को विकसित करने में रुचि रखने वालो में से थी। उन्होंने न केवल किताबें लिखीं और व्याख्यान दिए बल्कि 1919 में एक लोक शिक्षा संघ कोपरबर्ग्स-लजुसनर्सबर्ग्स फोकबिल्डिंग्सफोरिंग की स्थापना के पीछे प्रेरक शक्ति के रुप में काम भी की थी। 1920 में उप्साला के छात्रों द्वारा दिए गए स्थानीय इतिहास और संस्कृति पर एक पाठ्यक्रम और कोपरबर्ग में आयोजित एक शिल्प प्रदर्शनी में व्याख्यान देने के परिणामस्वरूप लोक शिक्षा संघ ने उनकी लोक स्मृतियों को भविष्य के लिए संरक्षित करना शुरू किया। 2 नवंबर 1967 को कोपरबर्ग में माजा फोर्सलंड की मृत्यु हो गई और उन्हें लजुस्नर्सबर्ग चर्चयार्ड में दफनाया गया।https://onlinebooks.library.upenn.edu/webbin/book/lookupid?key=ha100730493 Från Ljusnarsbergen; en hembygdsbok The Online Books Page: Lindesberg : Tryckt hos O. Blombergs nya aktiebolag, 1921 Kopparbergs-Ljusnarsbergs Folkbildnings-Förening 1921 6 February 2021 svhttps://books.google.com/books?id=zY0qHQAACAAJ Ljusnars-Kopparberg: en hembygdsbok Oriel Blomberg, 1960 Nya kopparbergs bergslags hembygdsförening 1960 6 February 2023 svhttps://nkbh.se/fr%C3%A5n-arkivet-nya-kopparbergs-bergslags-hembygdsf%C3%B6rening/fr%C3%A5n-maja-forsslund-43191158 Maja Forslund Nya Kopparbergs Bergslags Hembygdsförening 6 February 2023 sv 6 फ़रवरी 2023 https://web.archive.org/web/20230206134539/https://nkbh.se/fr%C3%A5n-arkivet-nya-kopparbergs-bergslags-hembygdsf%C3%B6rening/fr%C3%A5n-maja-forsslund-43191158 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:1878 में जन्मे लोग
श्रेणी:स्वीडन के लोग
श्रेणी:महिलाओं के अधिकार