411 REFERENCE · Wikipedia
बदोसराय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले में एक कस्बा बदोसराय है। यह बाराबंकी जिला मुख्यालय से 36 किमी की दूरी पर है और राज्य की राजधानी लखनऊ से लगभग 60 किमी दूर है। यहाँ से विधान सभा रामनगर लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है।यहाँ की तहसील सिरौली गौसपुर है। इस कस्बे से 1 किमी की दूरी पर किन्तूर नामक गाँव में एक प्रसिद्ध महाभारत कालीन हिंदू धर्म स्थल कुन्तेश्वर धाम मन्दिर है जिसमें अज्ञातवास में पांडवों व पांडवों की माता कुंती द्वारा स्थापित प्राचीन शिवलिंग मौजूद है। और लगभग 3 किमी की दूरी पर पारिजात का वृक्ष है। जो कि लग भग महाभारत काल का है। इस कस्बा बदोसरांय में एक सरकार से मान्यता प्राप्त इण्टर कॉलेज मौजूद है जिसका नाम जनता इण्टर कालेज है जिसकी स्थापना प्रसिद्ध समाजवादी नेता अशर्फी लाल यादव द्वारा की गई। बदोसराय कस्बे का पुराना नाम विदुर सराय है ऐसा कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान महात्मा विदुर जी पांडवों से मिलने यहां आए थे और अपनी कुटिया बनाकर निवास किया था । बदोसराय गांव के सन्निकट दरिगा पुर गांव में हजरत मलामत शाह जी को मजार है जहां पर एक भव्य मेला लगता है और काफी संख्या में जायरीन आते है।कुंतेश्वर धाम किंतूर में भी साल भर दर्शनार्थियों का ताता लगा रहता है देश भर से लोग दर्शन करने आते है महाशिवरात्रि और श्रावण मास में विशेषरूप से लोग दर्शन करते है।
इतिहास
भूगोल
जनसंख्या
भारत की सन् 2011 की जनगणना के अनुसार कस्बे की कुल जनसंख्या 6978 है।https://www.census2011.co.in/data/village/164864-badosarai-uttar-pradesh.html#google_vignette Badosarai Village Population - Sirauli Gauspur - Barabanki, Uttar Pradesh www.census2011.co.in 2024-09-17
धार्मिक स्थल
शिक्षा
स्वास्थ्य
यातायात
बदोसराय कस्बा रामनगर टिकैतनगर रोड पर स्थित है।
सन्दर्भ
श्रेणी:बाराबंकी ज़िले के गाँव