Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जलवायु परिवर्तिता और परिवर्तन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक्सपीडिशन 48 क्रू ने पृथ्वी के ऊपर से गुज़रते समय ऊंचे क्यूमुलोनिम्बस और दूसरे बादल देखे। जलवायु परिवर्तिता के अंतर्गत जलवायु में होने वाले वे सभी बदलाव शामिल हैं जो अलग-अलग मौसम की घटनाओं से ज़्यादा समय तक रहते हैं। जबकि जलवायु परिवर्तन का अर्थ सिर्फ़ उन बदलावों से है जो ज़्यादा समय तक आमतौर पर दशकों या उससे ज़्यादा समय तक बने रहते हैं। जलवायु परिवर्तन धरती के इतिहास में कभी भी हो सकता है लेकिन अब यह शब्द आम तौर पर आज के जलवायु परिवर्तन को बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसे अक्सर ग्लोबल वार्मिंग कहा जाता है। औद्योगिक क्रांति के बाद से जलवायु मानवीय गतिविधियों से तेजी से प्रभावित हुई है।Advancing the science of climate change National Academies Press Washington, D.C 978-0-309-14588-6 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9780309145886&redir_esc=y 16 फरवरी 2026 कारण जिस दर से बड़े पैमाने पर सूर्य से ऊर्जा मिलती है और जिस दर से यह अंतरिक्ष में चली जाती है वही धरती का संतुलन, तापमान और जलवायु तय करते हैं। यह ऊर्जा दुनिया भर में हवाओं, महासागरीय धाराओं और अन्य तंत्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु को प्रभावित करने के लिए वितरित की जाती है।Trenberth Kevin E. Fasullo John T. Kiehl Jeffrey Earth's Global Energy Budget Bulletin of the American Meteorological Society मार्च 2009 90 3 311–324 10.1175/2008BAMS2634.1 https://journals.ametsoc.org/view/journals/bams/90/3/2008bams2634_1.xml 16 फरवरी 2026 आंतरिक बदलाव की वजह से कभी-कभी जलवायु में बदलाव या उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। प्रभाव जलवायु में बदलाव होने पर पेड़-पौधों के प्रकार, फैलाव और वितरण में बदलाव आ सकता है। जलवायु में कुछ बदलावों की वजह से बारिश और गर्मी बढ़ सकती है जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर होगी और हवा में मौजूद कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकल जाएगी। यदि सूखे जैसा कोई पर्यावरणीय बदलाव होता है तो कार्बन डाईऑक्साइड के सांद्रता बढ़ने से पौधे को कोई फ़ायदा नहीं होगा।Swann Abigail L. S. Plants and Drought in a Changing Climate Current Climate Change Reports 1 जून 2018 4 2 192–201 10.1007/s40641-018-0097-y https://link.springer.com/article/10.1007/s40641-018-0097-y 16 फरवरी 2026 en 2198-6061 ग्लेशियरों को बदलती जलवायु के सबसे संवेदनशील संकेतकों में से एक माना जाता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है ग्लेशियर पीछे हटते हैं जब तक कि बर्फ़ पिघलने की भरपाई के लिए बारिश ज़्यादा न हो जाए। ग्लेशियर कुदरती बदलावों और बाहरी दबावों दोनों की वजह से बढ़ते और सिकुड़ते हैं। इन्हें भी देखें जलवायु परिवर्तन ग्रीनहाउस प्रभाव सन्दर्भ श्रेणी:जलवायु परिवर्तन श्रेणी:भूगोल