411 REFERENCE · Wikipedia
अज़ान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अज़ान (ar أَذَان) इस्लाम में प्रार्थना का आह्वान है, जिसे नमाज़ से पहले मुअज़्ज़िन द्वारा किया जाता है।
शुरुआत
मदीना तैयबा में जब नमाज़ बाजमात के लिए मस्जिद बनाई गई तो जरूरत महसूस हुई कि लोगों को जमात (इकटठे नमाज पढने) का समय करीब होने की सूचना देने का कोई तरीका तय किया जाए। रसूलुल्लाहﷺ ने जब इस बारे में सहाबा इकराम (मुहम्मद ﷺ के अनुयायी) से परामर्श किया तो इस बारे में चार प्रस्ताव सामने आए:
प्रार्थना के समय कोई झंडा बुलंद किया जाए।
किसी उच्च स्थान पर आग जला दी जाए।
यहूदियों की तरह बिगुल बजाया जाए।
ईसाइयों की तरह घंटियाँ बजाई जाएं।
उपर्युक्त सभी प्रस्ताव हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को गैर मुस्लिमों से मिलते जुलते होने के कारण पसंद नहीं आए। इस समस्या में हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और सहाबा इकराम चिंतित थे कि उसी रात एक अंसारी सहाबी हज़रत अब्दुल्लाह बिन ज़ैद ने स्वप्न में देखा कि फरिश्ते ने उन्हें अज़ान और इक़ामत के शब्द सिखाए हैं। उन्होंने सुबह सवेरे हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सेवा में हाज़िर होकर अपना सपना बताया तो हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इसे पसंद किया और उस सपने को अल्लाह की ओर से सच्चा सपना बताया।
हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम
ने हज़रत अब्दुल्लाह बिन ज़ैद से कहा कि तुम हज़रत बिलाल को अज़ान इन शब्दों में पढ़ने की हिदायत कर दो, उनकी आवाज़ बुलंद है इसलिए वह हर नमाज़ के लिए इसी तरह अज़ान दिया करेंगे। इसलिए उसी दिन से अज़ान की प्रणाली स्थापित हुई और इस तरह हज़रत बिलाल रज़ियल्लाहु अन्हु इस्लाम के पहले अज़ान देने वाले के रूप में प्रसिद्ध हुए।
अज़ान का मतलब
thumb|265px|मेट क़ोक़नुली मस्जिद - शालकर कज़ाख़िस्तान में अज़ान.
मूल हिन्दी मतलब अल्लाहु अकबर
अल्लाहु अकबर,
अल्लाहु अकबर
अल्लाहु अकबर,अल्लाह सब से बड़ा है
अल्लाह सब से बड़ा है
अल्लाह सब से बड़ा है
अल्लाह सब से बड़ा हैअश-हदू अल्ला-इलाहा इल्लल्लाह
अश-हदू अल्ला-इलाहा इल्लल्लाह मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं
मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहींअश-हदू अन्ना मुहम्मदर रसूलुल्लाह
अश-हदू अन्ना मुहम्मदर रसूलुल्लाह मैं गवाही देता हूं कि मुहम्मद सल्ल. अल्लाह के रसूल है
मैं गवाही देता हूं कि मुहम्मद सल्ल. अल्लाह के रसूल हैह़य्य 'अलस्सलाह
ह़य्य 'अलस्सलाह,आओ नमाज़ की तरफ़
आओ नमाज़ की तरफ़ह़य्य 'अलल्फलाह
ह़य्य 'अलल्फलाह,आओ फ़लाह की तरफ़
आओ फ़लाह की तरफ़अस्सलातु खैरूं मिनन नउम
अस्सलातु खैरूं मिनन नउम *नमाज़ नींद से बहतर है
नमाज़ नींद से बहतर है*अल्लाहु अकबर
अल्लाहु अकबर,अल्लाह सब से बड़ा है
अल्लाह सब से बड़ा हैला-इलाहा इल्लल्लाह
*यह सिर्फ नमाज़-ए-फ़ज्र में कहे जाते हैं
इन्हें भी देखें
सलात / नमाज़
मस्जिद
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
इंडोनेशिया से अज़ान का सैंपल
Adhan
Aẓān
Azan / अज़ान MP3 डाउनलोड
Azan / अजान MP3 डाउनलोड
अज़ान का अर्थ
अज़ान / नमाज़ का वक़्त क़िबला नुमाई और अज़ान और नमाज़ का वक़्त देखिये.
श्रेणी:नमाज़