Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खरता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|खरता और उसके समीपी क्षेत्रों का मानचित्र खरता (Kharta) तिब्बत के शिगात्से विभाग का एक क्षेत्र है जो एवरेस्ट पर्वत से पूर्व में स्थित है और खरता घाटी व कामा घाटी पर केन्द्रित है। 40 किमी लम्बी खरता घाटी ल्हाग्बा ला नामक कोल से आरम्भ होती है, जहाँ से खरता हिमानी (ग्लेशियर) शुरु होती है जो पिघलकर खरता चु (नदी) बन जाती है। यह नदी आगे चलकर फुंग चु नदी (यानि अरुण नदी) को जुड़ती है। दक्षिण में कामा घाटी एवरेस्ट पर्वत के कंगशुंग मुख से निकलने वाली कंगशुंग हिमानी से आरम्भ होती है और कामा चु (नदी) भी दक्षिणपूर्व जाकर फुंग चु में विलय होती है। खरता घाटी के एक छोर पर खरताफु पर्वत स्थित है जो विश्व का 102वाँ सर्वोच्च पर्वत है।Howard-Bury, C. K. (1922). Mount Everest the Reconnaissance, 1921 (1 ed.). New York: Longman & Green. Retrieved 13 June 2014.Tibet (Kindle ed.). Lonely Planet Pty. 2011. p. 443. ISBN 978 1 74220 637 0. Retrieved 24 August 2014. इन्हें भी देखें एवरेस्ट पर्वत शिगात्से विभाग अरुण नदी खरताफु सन्दर्भ श्रेणी:शिगात्से विभाग श्रेणी:तिब्बत की घाटियाँ श्रेणी:एवरेस्ट पर्वत