Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लौरा एंटोनेली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लौरा एंटोनेली (जन्म नाम- एंटोनाज़; 28 नवंबर 1941 – 22 जून 2015) एक इटालियन फिल्म अभिनेत्री थीं जिन्होंने सन् 1964 और 1991 के बीच 45 फिल्मों में अभिनय किया। == आरंभिक जीवन == एंटोनेली का जन्म लौरा एंटोनाज के रूप में इटली साम्राज्य के पोला (क्रोएशियाई में पुला) में हुआ था, जो इस्त्रिया की पूर्व राजधानी थी। युद्ध के बाद उनके माता-पिता तत्कालीन यूगोस्लाविया से भाग कर इटालियन शरणार्थी शिविरों में रहे और अंततः नेपल्स में बस गए, जहां उनके पिता को एक अस्पताल प्रशासक के रूप में काम मिला। बचपन से एंटोनेली की रुचि गणित में थी लेकिन किशोरावस्था में वह जिम्नास्टिक में पारंगत हो गईं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक साक्षात्कार में उन्होंने याद करते हुए कहा कि किशोरावस्था के दौरान मेरे माता-पिता ने मुझे घंटों जिम की कक्षाएं दीं, उन्हें लगा कि मैं बदसूरत, अनाड़ी और महत्वहीन हूं तथा उन्हें उम्मीद थी कि जिम करने से मुझमें कम से कम कुछ शालीनता विकसित होगी। मैं बहुत अच्छी हो गई खासकर रिदमिकल जिम में जो एक तरह का डांस है। गणित में करियर बनाने की महत्वाकांक्षाओं को दरकिनार करते हुए उन्होंने जिमनास्टिक प्रशिक्षक के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। एंटोनेली रोम चली गईं जहां वह एक माध्यमिक विद्यालय की जिम शिक्षिका बनी और मनोरंजन उद्योग के लोगों से मिलने में सक्षम हुईं जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग की नौकरी ढूंढने में मदद की। == व्यक्तिगत जीवन == एंटोनेली की शादी प्रोड्यूसर एनरिको पियासेंटिनी से हुई थी लेकिन उनका तलाक हो गया। 1972 से 1980 तक वह अभिनेता जीन-पॉल बेलमंडो की साथी थीं। 27 अप्रैल 1991 को पुलिस छापे के दौरान एंटोनेली के घर पर कोकीन मिली थी। बाद में उन्हें कब्जे और लेन-देन का दोषी ठहराया गया और घर में नजरबंद की सजा सुनाई गई। एंटोनेली ने सजा के खिलाफ अपील करते हुए दस साल बिताए जिसे अंततः पलट दिया गया। 2006 में इटालियन अपील अदालत ने एंटोनेली के पक्ष में फैसला सुनाया और न्याय मंत्रालय को अभिनेत्री को 108,000 यूरो का भुगतान करने का आदेश दिया। 22 जून 2015 को 73 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से एंटोनेली की लाडिस्पोली में मृत्यु हो गई। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर लौरा एंटोनेली लौरा एंटोनेली ऑलमूवी पर