411 REFERENCE · Wikipedia
बीजिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बीजिंग北京市 300px<small><small>ऊपर से दक्षिणावर्त: त्यानमन चौक, स्वर्ग का मन्दिर, बीजिंग सीबीडी और बीजिंग राष्ट्रीय स्टेडियम बीजिंग 京 Jīng/जींग ११ China Beijing.svg 250px बी - उत्तरजिंग - राजधानीउत्तरी राजधानी चीन का प्रशासनिक क्षेत्र महापौर वांग किशान बीजिंग १६,८०८ २९वां २००७ १,७४,३०,००० २६वां १,०२४ २रा २००४ ४२८ १५वां २८,७०० २रा पारम्परिक चीनीअंग्रेज़ी
बेजिंग या पीकिंग/पेकिंग (北京 पेइ3 चीङ1) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"।http://www.ebeijing.gov.cn/Government/Administration_region/t930369.htm संग्रहीत प्रति 27 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20181003022714/http://www.ebeijing.gov.cn/Government/Administration_region/t930369.htm 3 अक्तूबर 2018 live बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था।
मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। Economic Development of Beijing Maintained a Stable and Good Momentum in 2017 http://tjj.beijing.gov.cn/English/PR/201801/t20180125_391609.html https://web.archive.org/web/20180320110417/http://tjj.beijing.gov.cn/English/PR/201801/t20180125_391609.html 2018-03-20 2026-01-17 tjj.beijing.gov.cn
बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है"Peking (Beijing)". Encyclopædia Britannica. 25 (15th edition, Macropædia ed.). pp. 468.। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।
[[File:BeijingWatchTower.jpg|
१९८९ में बीजिंग में त्यानमन चौक पर छात्र विद्रोह हुआ था जिसे चीन की साम्यवादी सरकार ने क्रूरता से कुचल दिया था। छात्र लोग लोकतन्त्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
अगस्त २००८ में यहां २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था।
नाम
बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी"। बीजिंग के समकक्ष नान्जिंग नगर रहा है, जो मिंग साम्राज्य की दक्षिणी राजधानी था। (जबकि नान्जिंग का अर्थ है दक्षिण राजधानी, टोक्यो का अर्थ है राजधानी और हनोई का अर्थ है पूर्वी राजधानी)।http://news.bbc.co.uk/2/hi/world/asia-pacific/4915690.stm संग्रहीत प्रति 27 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20090930013642/http://news.bbc.co.uk/2/hi/world/asia-pacific/4915690.stm 30 सितंबर 2009 live
बीजिंग के प्रशासनिक क्षेत्र
thumb|right
बीजिंग महानगरीय क्षेत्र १८ जिलों में विभाजित है, जो चार क्षेत्रों में बँटे हुए हैं:
भीतरी राजधानी जिला
क्षेत्रफल: ९२.३९ किमी२, जनसंख्या: २०,५२,००० (२००५), जिले: चोंग्वेन, डोंग चेन, श़ीचेंग, श़ूआन्वू।
बाहरी महानगरीय जिला
क्षेत्रफल: १,२७५.९३ किमी२, जनसंख्या: ७४,८०,००० (२००५), जिले: चाओयांग, फ़ेंग्ताई, हाइदान, शीजिंगशान।
नवीन बस्ती क्षेत्र
क्षेत्रफल: ६,२९५.५७ किमी२, जनसंख्या: ४१,१६,००० (२००५), जिले: चांग्पिंग, दाक्श़ीग, फ़ांग्शान, शुन्यी, तोंग्झोऊ।
पारिस्थितिक सुरक्षा जिला
क्षेत्रफल: ८,७४६.६५ किमी२, जनसंख्या: १७,३२,०००, (२००५), जिले: हुआइरोउ, मेन्तोउगोउ, मियून, पिंग्गू, यांग्किंग।
चित्र दीर्घा
भगिनी नगर
नीदरलैण्ड एम्सटर्डम, नीदरलैण्ड (१९९४ से)
तुर्की अंकारा, तुर्की (१९९० से)
थाईलैण्ड बैंकाक, थाईलैण्ड (१९९३ से)
सर्बिया बेल्ग्रेड, सर्बिया (१९८० से)
जर्मनी बर्लिन, जर्मनी (१९९४ से)
बेल्जियम ब्रुसेल्स, बेल्जियम (१९९४ से)
अर्जेण्टीना ब्यूनस आयर्स, अर्जेण्टीना (१९९१ से)
मिस्र काहिरा, मिस्र (१९९० से)
ऑस्ट्रेलिया कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया (२००० से)
दक्षिण अफ़्रीका गौटेंग, दक्षिण अफ़्रीका (१९९८ से)
वियतनाम हनोई, वियतनाम (१९९४ से)
फ़्रान्स इल-दा-फ़्रान्स, फ़्रान्स (१९८७ से)
पाकिस्तान इस्लामाबाद, पाकिस्तान (१९९२ से)
इण्डोनेशिया जकार्ता, इण्डोनेशिया (१९९२ से)
जर्मनी कोलोन, जर्मनी (१९८७ से)
यूक्रेन कीव, यूक्रेन (१९९३ से)
पेरू लीमा, पेरू (१९८३ से)
स्पेन मैड्रिड, स्पेन (१९८५ से)
रूस मॉस्को, रूस (१९९५ से)
संयुक्त राज्य अमेरिका न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य अमेरिका (१९८० से)
कनाडा ओटावा, कनाडा (१९९९ से)
फ़्रान्स पेरिस, फ़्रान्स (१९९७ से)
ब्राज़ील रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील (१९८६ से)
इटली रोम, इटली (१९९८ से)
दक्षिण कोरिया सियोल, दक्षिण कोरिया (१९९३ से)
इसराइल तेल अवीव, इसराइल
जापान टोक्यो, जापान (१९७९ से)
संयुक्त राज्य अमेरिका वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य अमेरिका (१९८४ से)
सन्दर्भ
See also
बीजिंग मेट्रो
बाहरी कड़ियाँ
बीजिंग सरकार
भूमि से दिल्ली के लिए बीजिंग
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर
श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ