411 REFERENCE · Wikipedia
भगवतीधर वाजपेयी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्री भगवतीधर वाजपेयी राष्ट्रीय विचारों के पत्रकार हैं। सन् २००६ में उन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा माणिकचन्द्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भगवतीधर वाजपेयी ने अपने लम्बे पत्रकारिता जीवन की शुरूआत सन् 1952 में स्वदेश के संपादकीय विभाग से की। श्री वाजपेयी ने 1957 में नागपुर युगधर्म के संपादक का दायित्व स्वीकार किया और लगातार 1990 तक युगधर्म से जुड़े रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन ही पत्रकारिता के लिए समर्पित रहा और उनके द्वारा एक तरह से हिन्दी भाषी राज्यों में विरोधी दलों की पत्रकारिता के उद्भव और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया।
बाहरी कड़ियाँ
समाजवाद का भविष्य (भगवतीधर वाजपेयी)
बाजारवाद से सावधान (भगवतीधर वाजपेयी)
श्रेणी:भारतीय पत्रकार