Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नागिन (1976 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नागिन नागिन.jpg नागिन का पोस्टर राज कुमार कोहली राज कुमार कोहली लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल इंदर राज आनंद (संवाद) सुनील दत्त, फ़िरोज़ ख़ान, विनोद मेहरा, कबीर बेदी, रीना रॉय, संजय ख़ान, रेखा, जितेन्द्र राजेन्द्र सिंह जग्गी रामपाल 19 जनवरी, 1976 भारत हिन्दी नागिन 1976 में बनी हिन्दी भाषा की डरावनी थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राज कुमार कोहली ने किया। इसमें कई कलाकार शामिल हैं: सुनील दत्त, रीना रॉय, जितेन्द्र, फ़िरोज़ ख़ान, संजय ख़ान, विनोद मेहरा, रेखा, योगिता बाली, मुमताज़, कबीर बेदी और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा दिया गया है। जारी होने पर ये फिल्म अत्यंत प्रसिद्ध और सफल रही थी। संक्षेप सुनील दत्त जंगल में शिकार करते हुए एक मानवरुपधारी नाग को गरुड के शिकंजे से बचाता है। नाग उसे अपना रूप बताता है और अमावस्या की रात को मिलने आने को कहता है। सुनील दत्त अपने सात दोस्तो के साथ वहाँ जाता है जहाँ इच्छाधारी नाग और नागिन नृत्य गान में लीन होते हैं। देखिए, वहाँ क्या होता है जिससे नागिन उन सातोँ दोस्तो से बदला लेने को उतारू होती है। मुख्य कलाकार सुनील दत्त — प्रोफेसर विजय रीना रॉय — नागिन फ़िरोज़ ख़ान — राज विनोद मेहरा — राजेश कबीर बेदी — उदय अनिल धवन — किरन संजय ख़ान — सूरज रेखा — सुनीता मुमताज़ — राजकुमारी योगिता बाली — रीटा प्रेमा नारायण — जंगल में औरत नीलम मेहरा — शीला प्रेमनाथ — साधू जितेन्द्र — नाग अरुणा ईरानी — नर्तकी रंजीत — मददगार व्यक्ति हिना कौशर — मीना रूपेश कुमार — मीना का पति सुलोचना लाटकर — राजेश की माँ टुन टुन — नौकरानी निर्माण इस फिल्म में सबसे पहले सायरा बानो को नागिन के किरदार को निभाने की बात रखी थी किन्तु नकारात्मक किरदार होने के कारण सायरा बानू ने मना कर दिया। उसके बाद इस किरदार के लिए मुमताज को कास्ट करने की चर्चा हुई किन्तु मुमताज ने भी इस किरदार के लिए मना कर दिया। हेमा मालिनी, सायरा बानो, मुमताज जैसी मशहूर अभिनेत्री ने मना कर दिया। रीना रॉय को यह किरदार काफी दिलचस्प लगा इस फिल्म के बाद रीना रॉय रातोंरात सबकी चहेती हीरोइन बन गई। यह फिल्म मुमताज की अंतिम फिल्म थी। इस फिल्म में रीना रॉय ने नकारात्मक भूमिका अदा की थी जो अपने नाग प्रेमी की हत्या का प्रतिशोध लेती है वहीं जितेन्द्र ने इस फिल्म में थोड़ी देर के लिए नजर आये थे। नागिन सब युवकों को मार देती हैं। अंत में सुनील दत्त उस नागिन को मार कर उसके प्रतिशोध की भावना को खत्म कर देता हैं। संगीत गीत गायक वर्मा मलिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल तेरा मेरा मेरा तेरा मिल गया दिल किशोर कुमार, सुमन कल्याणपुर 7:16 तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना लता मंगेश्कर, महेन्द्र कपूर 5:39 डुएट तेरे इश्क का मुझपे हुआ ये असर मोहम्मद रफी, आशा भोंसले 6:10 तेरे मेरे यराने हो मोहम्मद रफी, लता मंगेश्कर 6:15 तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना लता मंगेश्कर, महेन्द्र कपूर 5:29 II तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना लता मंगेश्कर 3:30 सोलो नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम राज कुमार कोहली फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार रीना रॉय फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0074949 नागिन श्रेणी:1976 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में