411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिभुवन नारायण सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
त्रिभुवन नारायण सिंह (8 अगस्त 1904 – 3 अगस्त 1982) भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री थे। वे 8 अक्टूबर 1970 से 4 अप्रिल 1971 तक मुख्यमन्त्री थे। बाद में १९७० से १९८१ तक वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।
श्री त्रिभुवन नारायण सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेशजन्मवाराणसी, 8 अगस्त, 1904।शिक्षाशास्त्री़ काशी विद्यापीठ, वाराणसी।कार्यक्षेत्रराजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा एवं समाजसेवा।शिक्षकएक योग्य एवं सफल शिक्षक रहे।राजनीति सामान्य निर्वाचन के पहले वर्ष 1950 से 52 तक (प्रोविजनल) संसद के सदस्य।
वर्ष 1952 और 1957 में लोक सभा सदस्य।
दिनांक 8 जनवरी, 1965 से 2 अप्रैल, 1970 तथा 3 अप्रैल, 1970 से 2 अप्रैल, 1976 तक राज्य सभा सदस्य।
वर्ष 1957-58 में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष।
वर्ष 1964-67 तक केंद्रीय उद्योग और पूर्ति तथा लौह और इस्पात मंत्री।
18 अक्टूबर, 1970 से 3 मार्च, 1971 तक [[उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री]] रहे।
वर्ष 1977-80 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल।
वे एक जाने माने पत्रकार भी थे। इण्डियन डेली टेलीग्राफ, हिन्दुस्तान टाइम्स और नेशनल हेराल्ड जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों को अपना योगदान दिया।
स्वतन्त्रता संग्राम की लड़ाई में भी कई बार बंदी रहे थे।
वर्ष 1930-31, 1932 एवं 1942 में जेल भी गये।निधन3 अगस्त़ 1982 को वाराणसी में निधन हो गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:1904 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९८२ में निधन
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
श्रेणी:प्रथम लोक सभा सदस्य
श्रेणी:द्वितीय लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ