Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्रह्मा तारामंडल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ब्रह्मा (ऑराइगा) तारामंडल ब्रह्मा या ऑराइगा (अंग्रेज़ी: Auriga) तारामंडल खगोलीय गोले के उत्तरी भाग में दिखने वाला एक तारामंडल है।The Journal of the Bihar Research Society, Volumes 38-39 Bihar Research Society http://books.google.com/books?id=AG7GAAAAMAAJ ... This has resulted in the constellation "Auriga" being called Brahma Mandala. The Surya Sidhdnta also gives the exact position of the star S-Aurigae, which is called Praja pati. In the Salapatha Brahmana it is said that "Prajapati ... दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। इस तारामंडल का सब से रोशन तारा ब्रह्मह्रदय (अग्रेज़ी: Capella, कपॅल्ला) है। पुरानी यूनानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक रथ चला रहे व्यक्ति के रूप में दर्शाया जाता था जिसने अपने कंधे पर एक बकरी पकड़ी हुई है और जिसकी गोद में दो और छोटी बकरियाँ खड़ी हैं। तारे ब्रह्मा तारामंडल में आठ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें 65 तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से 6 के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य तारे इस प्रकार हैं - बायर नामनामअन्य नाम और नाम की मूल भाषानाम का अर्थα Aurब्रह्महृदयकपॅल्ला (Capella, लातिनी)छोटी बकरीβ Aurबेटा ऑराइगेमेन्कालिनन (ur منكب ذي العنان, अरबी)रथी का कन्धा"γ Aur" = β Tauगामा ऑराइगेअल-नतह (ur النطح, अरबी)सांड के सींग (यह तारा रथी तारामंडल और वृष तारामंडल की सीमा पर है और दोनों का हिस्सा माना जाता है, यहाँ "सांड" वृष तारामंडल की सांड-आकृति है)δ Aurप्रजा या प्रजापतिसंस्कृतब्रह्मा जीε Aurऍप्सिलॉन ऑराइगेअल-माज़ (ur الماعز, अरबी)बकरी का बच्चाζ Aurज़ेटा ऑराइगेहोएडस (Hoedus, लातिनी)बकरी का बच्चाθ Aurथेटा ऑराइगेमानुस (Manus, लातिनी)हाथη Aurएटा ऑराइगेहोएडस दो (Hoedus II, लातिनी)दूसरा बकरी का बच्चाι Aurआयोटा ऑराइगेहासेलेह (Hasseleh, यूनानी)खुर (जानवर का पाऊँ)λ Aurलाम्डा ऑराइगेअल-हुर्र (अरबी)हिरनी इन्हें भी देखें ब्रह्महृदय तारा तारामंडल सन्दर्भ श्रेणी:तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:ब्रह्मा तारामंडल