411 REFERENCE · Wikipedia
गोपी किशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोपी किशन गोपी किशन.jpg गोपी किशन का पोस्टर मुकेश दुग्गल मुकेश दुग्गल आनंद-मिलिंद अनीस बज्मी सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, शिल्पा शिरोडकर 2 दिसंबर, 1994 भारत हिन्दी
गोपी किशन 1994 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे मुकेश दुग्गल ने निर्देशित किया है। इसमें सुनील शेट्टी डबल भूमिका में है, जिसे शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर द्वारा समर्थित किया गया है। अन्य कलाकारों में सुरेश ओबेरॉय, अरुणा ईरानी, मोहन जोशी, शम्मी शामिल हैं। यह फिल्म के. भाग्यराज की हिट तमिल फिल्म अवसर पुलिस 100 की रीमेक है।
संक्षेप
किशन (सुनील शेट्टी), एक अपराधी है जो हत्या के लिए 14 साल की कारावास पूरी करने के बाद घर लौटता है। किशन ने अपने बचपन में एक आदमी को मारा था, जब वह उसकी मां से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। किशन सोचता है कि उसके पिता मर चुके हैं। लेकिन वह जान जाता है कि उसके पिता सूरज मल्होत्रा एक जौहरी थे जिन्होंने अपने साथी को मार डाला और कुछ कीमती गहने लेकर भाग गए। उसकी मां किशन को बताती है कि उसने सूरज को उसके बाद कभी नहीं देखा। वह अब वह अंडरवर्ल्ड में एक गैंगस्टर हैं।
किशन अपने पिता से उनके सभी अपराधों के लिए बदला लेने का फैसला करता है। वह सूरज के एक शक्तिशाली व्यक्ति सावंत (मोहन जोशी) को निशाना बनाता है। इस बीच, किशन का हमशक्ल गोपी पुलिस बल में एक कॉन्स्टेबल के रूप में काम करता है। गोपी की मां, पत्नी (शिल्पा शिरोडकर) और एक बच्चा है। लेकिन उसे कभी गंभीरता से नहीं लिया जाता है क्योंकि उससे कुछ भी सार्थक करने की हिम्मत नहीं होती है। किशन गोपी से मिलता है और अपने उद्देश्यों के लिए उसका इस्तेमाल करने का फैसला करता है। किशन गुंडों को निपटाना करना शुरू कर देता है, जबकि गोपी को श्रेय मिलना शुरू हो जाता है।
मुख्य कलाकार
सुनील शेट्टी - गोपीनाथ 'गोपी' / किशन चौधरी
करिश्मा कपूर - बरखा
शिल्पा शिरोडकर - चंदा (गोपी की पत्नी)
सुरेश ओबेरॉय - राजेश्वर चौधरी
अरुणा ईरानी - गीता चौधरी
मोहन जोशी - सावंत
अभिमन्यु सिंह - भूपेन्दर सिंह
शम्मी - जानकी
सत्येन कप्पू - पुलिस कमिश्नर
शिवा रिन्दानी
संगीत
गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद छत्री ना खोल बरसात में पूर्णिमा, कुमार सानु 5:52 हाय हूकु हाय हुकु हाय हाय कुमार सानु, पूर्णिमा 5:19 ये इश्क है क्या रोग बुरा अलका याज्ञिक, कुमार सानु 5:50 बत्ती ना बुझा मुझे लगता पूर्णिमा 6:14 मेरा महबूब आएगा अरुण बख्शी, पूर्णिमा 5:48 आई लव यू आई लव यू अलका याज्ञिक, कुमार सानु 6:59
बाहरी कड़ियाँ
0109922 गोपी किशन
श्रेणी:1994 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में