411 REFERENCE · Wikipedia
अवायवीय अपघटन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|तेल अवीव में कार्यरत एक अवायवीय अपघटन संयंत्र
अवायवीय अपघटन या 'अवायवीय पाचन' (Anaerobic digestion) कई प्रक्रियाओं के समूह का नाम है जिसमें सूक्ष्मजीव आक्सीजन की अनुपस्थिति में जैव-अपघटनीय पदार्थों को विघटित कर देते हैं। अवायवीय अपघटन की यह प्रक्रिया बहुत उपयोगी है और औद्योगिक तथा घरेलू कचरा के प्रबन्धन या/एवं ईंधन (बायोगैस) के उत्पादन में प्रयोग की जाती है। इसके अलावा खाद्य पदार्थ तथा पेय बनाने के लिये जिस किण्वन का उपयोग किया जाता है वह भी अवायवीय अपघटन पर ही आधारित है।
अवायवीय अपघटन प्राकृतिक रूप से बहुत सी मृदाओं में होता है। यह झीलों और समुद्रों के द्रोणी (बेसिन) के तलछटों में भी होता है। वोल्टा ने १७७६ में जो मार्श गैस (मीथेन) खोजी थी उसका स्रोत यही था।
600px|thumb|अवायवीय विघटन के चरण
इन्हें भी देखें
बायोगैस
अनाक्सी श्वसन
अवायुजीवी जीव (anaerobic organism)
वाहितमल उपचार (सीवेज ट्रीटमेण्ट)
श्रेणी:जैवनिम्ननीय अपशिष्ट प्रबंधन
श्रेणी:जैव ईंधन
श्रेणी:पर्यावरण अभियांत्रिकी
श्रेणी:संधारणीय प्रौद्योगिकियाँ
श्रेणी:जल प्रौद्योगिकी
श्रेणी:गैस प्रौद्योगिकियाँ
श्रेणी:अक्षय ऊर्जा
*