411 REFERENCE · Wikipedia
बट्टग्राम ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़िला बट्टग्रामur د بټګرام ولسوالۍur ضلع بٹگرام Pakistan - Khyber Pakhtunkhwa - Battagram.svg बट्टग्राम १,३०१ ३,०७,२७८ १९९८ २३६ तहसील २ पश्तो, हिन्दको
बट्टग्राम (उर्दू: ur بٹگرام, पश्तो: ur بټګرام, अंग्रेज़ी: Battagram), जिसे बट्टाग्राम भी उच्चारित किया जाता है, पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह कोहिस्तान ज़िले के दक्षिण में, मनसेहरा ज़िले के उत्तर में और शांगला ज़िले के पूर्व में स्थित है। इसकी सरहदें तोर ग़र नामक ज़िले (जिसे 'काला ढाका' के नाम से भी जाना जाता है) से भी लगती हैं जो २८ जनवरी २०११ तक क़बाईली क्षेत्र हुआ करता था।
नाम की जड़े
'बट्टग्राम' संस्कृत के 'भट्ट ग्राम' का एक रूप है और इस ज़िले के नाम का मतलब 'ब्राह्मण (भट्ट) गाँव' है। इस ज़िले में बहुत से अन्य गाँव-क़सबों के नाम हिन्दू जातियों और संस्कृत शब्दों पर पड़े हैं, मसलन चोहान ('चौहान' से उत्पत्ति), जेसोले बाज़ार (Jesole Bazar), अजमेरा, छप्परग्राम (ur چھپرگرام, Chappargram) और बानियाँ (ur بانیاں, Banian, 'बनिया' से उत्पन्न)।
विवरण
बट्टग्राम ज़िले में सन् १९९८ में ३,०७,२७८ लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब १,३०१ वर्ग किमी है। १९९३ तक यह मानसेहरा ज़िले का हिस्सा था, लेकिन जुलाई १९९३ में इसे एक अलग ज़िले का दर्जा दे दिया गया। इसकी राजधानी भी बट्टग्राम नाम का शहर ही है। इस पूरे क्षेत्र में पश्तो और हिन्दको (पंजाबी की एक उपभाषा) बोली जाती है। बट्टग्राम ज़िले की दो तहसीलें हैं - अल्लाई तहसील (Allai) और बट्टग्राम तहसील। अक्टूबर २००५ के ज़बरदस्त ज़लज़ले का इस क्षेत्र पर भारी असर पड़ा था लेकिन राहत कार्यों से हालात में बहुत सुधार हो पाया है।State of human rights in Pakistan, Human Rights Commission of Pakistan, Human Rights Commission of Pakistan, Government of Pakistan, 2006, ... The areas worst-hit were the Muzaffarabad district and Bagh districts in Azad Kashmir and the Mansebra and Battagram districts in the NWFP, with towns and villages reduced to heaps of rubble ... इस क्षेत्र में कुछ डिग्री कॉलेज भी हैं।
बट्टग्राम ज़िले के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
पश्तो
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले
श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले
श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले
*