411 REFERENCE · Wikipedia
हाशिम पीर दस्तगीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|हाशिम पीर दस्तगीर
thumb|हज़रत दस्तगीर की दरगाह
हाशिम पीर दस्तगीर कादरी शत्तारी सिलसिले से संबंधित एक भारतीय सूफी संत थे। उनकी दरगाह भारत के कर्नाटक के बीजापुर में है।
हज़रत दस्तगीर का जन्म 1576 में अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। हज़रत का पालन-पोषण एक विद्वत्तापूर्ण वातावरण में हुआ, जिस पर मुहम्मद गौस के ख़लीफ़ा वजीहुद्दीन अलवी का विशेष प्रभाव था।
जब हज़रत दस्तगीर बीजापुर, कर्नाटक गए उस समय इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय के शासन के अधीन था। हज़रत के प्रभाव में इब्राहिम आदिल शाह ने गैर-इस्लामी प्रथाओं को त्याग दिया। अगले सुल्तान मोहम्मद आदिल शाह भी हज़रत के शिष्य थे। जब सुल्तान एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, तो दस्तगीर ने कहा कि वे अपने शिष्य को अपने जीवन के दस वर्ष प्रदान कर रहे हैं। सुल्तान की तबियत सुधर गयी और इसके परिणामस्वरूप, सुल्तान ने बीजापुर में गोल गुम्बद का स्मारक बनवाया, जो हज़रत दस्तगीर की दरगाह के पास स्थित है।
सन्दर्भ