411 REFERENCE · Wikipedia
बाहाह प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अल-बाहाह ur الباحة / Al-Bahah Saudi Arabia - Al Bahah province locator.png बाहाह १५,००० ४,५९,२०० १९९९ ३०.६१ ज़िले ७ अरबी
बाहाह प्रान्त या अल-बाहाह प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह अल-बाहाह (ur منطقة الباحة) कहते हैं सउदी अरब के दक्षिण में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में आता है। यहाँ दो यमनी मूल के क़बीले रहते हैं, ग़ामिद (ur غامد, Ghamid) और ज़हरान (ur زهران, Zahran)।Culture And Customs Of Saudi Arabia https://web.archive.org/web/20150511121015/http://books.google.com/books?id=VKisHwiTxJQC 11 मई 2015 , David E. Long, pp. 7, Greenwood Publishing Group, 2005, ISBN 978-0-313-32021-7, ... Al-Baha province is located south of al-Ta'if in the Hijaz Mountains and adjoining lowlands below. It is the tribal area of the Ghumad and Zahran branches of the Qahtani 'Azd tribe ...
विवरण
बाहाह प्रान्त का नाम बाहाह शहर से आया है। यह प्रान्त पहाड़ों, मैदानों, वादियों और रेगिस्तानी क्षेत्रों का मिश्रण है। मुख्य रूप से इसके दो भौगोलिक हिस्से हैं। 'तिहामा' पश्चिमी मैदानी क्षेत्र है जो आगे जाकर लाल सागर के किनारे पर पहुँचता है। 'अल-सरवात' पूर्व का पहाड़ी इलाक़ा है जो हिजाज़ पहाड़ियों का भाग है। इसकी ऊँचाई समुद्रतल से १,५०० से २,४५० मीटर तक ऊँची हैं। तिहामा में गर्मी में कड़ी गर्मी और सर्दी में मौसम लुभावना रहता है। अल-सरवात में लाल सागर से नमी आती है जो सर्दियों में कोहरे और आंधी-वाली बारिश के रूप में प्रकट होती है। यहाँ की पहाड़ियों में गर्मी में मौसम अच्छा रहता है, यानि अधिक गर्म नहीं होता।
लोग
इस प्रान्त के सभी लोग सुन्नी मुस्लिम है और इस्लाम शुरू होने के १० वर्षों के भीतर ही यह धर्म यहाँ पहुँच गया था। समाज क़बीलों, उपक़बीलों और परिवारों में व्यवस्थित है। हर क़बीले का एक सरदार होता है जिसे 'शेख़' की उपाधि मिलती है। यहाँ दो क़बीलों - ग़ामिद और ज़हरान - का ज़ोर है जो एक बड़े 'अज़्द' नामक क़बीले की दो शाखाएँ हैं। यहाँ से आये लोगों के पारिवारिक नाम अक्सर 'अल-ग़मदी' जैसे रूप में मिलते हैं।
इन्हें भी देखें
हिजाज़ पहाड़ियाँ
हिजाज़
तिहामा
सउदी अरब के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बाहाह प्रान्त
श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त