411 REFERENCE · Wikipedia
फ्रॉंटियर एयरलाइन्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ्रॉंटियर एयरलाइन्स युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक अत्यंत कम लागत वाली एयरलाइन्स है जिसका मुख्य कार्यालय डेनवर, कॉलराडो, यू. एस. ए. में स्थित है। यह एयरलाइन्स, जो कि इंडिगो पार्ट्नर्स, एल एल सी. की एक सहायक कंपनी है,http://www.businesswire.com/news/home/20131203006643/en/Indigo-Partners-Completes-Acquisition-Frontier-Airlines Indigo Partners Completes Acquisition Frontier Airlines Business Wire 2013-12-03 2013-12-03 https://web.archive.org/web/20160305011904/http://www.businesswire.com/news/home/20131203006643/en/Indigo-Partners-Completes-Acquisition-Frontier-Airlines 5 मार्च 2016 live पाँच अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों सहित यू. एस. ए. और इससे बाहर ५४ उड़ानों का संचालन करती है। इस एयरलाइन का मुख्य आधार केंद्र डेनवर इंटरनॅशनल एयरपोर्ट पर है पूरे युनाइटेड स्टेट्स के कई नगरों में इसके सहायक केंद्र स्थित है। ग्रेट लेक्स एयरलाइन्स के साथ एक कोड- शेयर अग्रीमेंट के द्वारा यह एयरलाइन्स अपने डेनवर स्थित केंद्र से यात्रियों को आस-पास के रॉकी माउंटन स्टेट्स के लिए उड़ान की सुविधा भी प्रदान करता है।
इतिहास
फ्रॉंटियर एयरलाइन्स की स्थापना ८ फ़रवरी १९९४ को की गयी थी। इसके पीछे १९९३ में कॉंटिनेंटल एयरलाइन्स द्वारा डेनवर में स्थितhttp://www.frontierairlines.com/frontier/who-we-are/company-info/our-history.do Our History - Frontier Airlines 1 October 2014 https://web.archive.org/web/20111207175315/http://www.frontierairlines.com/frontier/who-we-are/company-info/our-history.do 7 दिसंबर 2011 dead अपने आधार केंद्र को बंद कर देने के निर्णय की पृष्ठभूमि थी जिसने के मूल फ्रॉंटियर एयरलाइन्स के संस्थापकों को एक खाली स्थान भरने की प्रेरणा दी थी।
पाँच महीनो के भीतर जुलाई १९९४ से डेनवर ओर नॉर्थ डकोटा के चार शहरों - बिसमेर्क, मिनोत, फार्गो और ग्रांड फॉर्क्स - के मध्य बोयिंग ७३७-२०० विमानो के साथ नियमित सेवा शुरू कर दी गयी। https://www.cleartrip.com/flight-booking/frontier-airlines.html Frontier Airlines cleartrip.com 29 November 2016 https://web.archive.org/web/20170731020143/https://www.cleartrip.com/flight-booking/frontier-airlines.html 31 जुलाई 2017 live जनवरी १९९५ तक फ्रॉंटियर ने डेनवर के बाहर भी अपनी सेवा शुरू की और अल बुकर्क, बिलैंग्स, बिसमेर्क, बॉज़ेमान, एल पासो, फार्गो, ग्रेट फॉल्स, लास वेगास, मिस्सौला, ऑमहा, और ट्यूसॉन के लिए बोयिंग 737 जेट विमानो की सेवाएँ आरंभ कर दी। [15]
अपनी हमनाम मूल एयरलाइन्स की तरह फ्रॉंटियर ने भी पहले ९ वर्षों तक डेनवर स्थित आधार केंद्र से ही अपना मुख्य संचालन जारी रखा और इसका आदर्श वाक्य था "द स्पिरिट ऑफ द वेस्ट" जिसे यह विमानो के खिड़कियों के ठीक नीचे और उनके मुख्य ढाँचे पर प्रमुखता से प्रदर्शित करता था।
१९९९ में फ्रॉंटियर ने एयरबस ए ३१८ और ए ३१९ विमान खरीदने का अनुबंध किया और कई अन्य बोयिंग ७३७-३०० विमानो की भी अपने बेड़े में शामिल कर लिया। सितंबर १९९९ में एयरलाइन्स ने यू. एस. ए। के पूर्वी और पश्चिमी तटो के मध्य सीधी सेवाएँ शुरू की और अपने नेटवर्क को बड़ा करते हुए अटलांटा, बाल्टिमोर, ब्लूमिंगटों/नॉर्मल, बोसटन, शिकागो (मिडवे एयरपोर्ट), डल्लास/फ़ोर्ट वर्त, फ़ीनिक्स, लॉस एंजेलेस, मिनीपोलिस/ सॅंट पॉल, न्यू यॉर्क सिटी (लागार्डिया एयरपोर्ट), ओरलांडो, पोर्टलॅंड, सॉल्ट लेक सिटी, सन डिएगो, सन फ्रॅनसिसको, और सियटल के लिए अपने डेनवर हब से उड़ाने शुरू कर् दी थी। http://www.departedflights.com https://web.archive.org/web/20071217032916/http://www.departedflights.com/ 17 दिसंबर 2007 , Sept. 9, 1999 Frontier Airlines route map
दीवालिया होना और रिपब्लिक द्वारा अधिग्रहण
१० अप्रैल २००८ को अपने क्रेडिट कार्ड सेवा प्रदाता फर्स्ट डाटा द्वरा १ मई २००८ से टिकट बिक्री की राशि को जब्त कर लिए जाने के निर्णय Leavitt Noelle McGaw, Renee First Data offers regrets about Frontier Airlines Denver Business Journal 2008-04-11 http://www.bizjournals.com/denver/stories/2008/04/07/daily72.html 2008-04-10 https://web.archive.org/web/20170814055645/https://www.bizjournals.com/denver/stories/2008/04/07/daily72.html 14 अगस्त 2017 live के कारण फ्रॉंटियर एयरलाइन्स ने चॅप्टर 11 बॅंकरॅप्सी के तहत सरंक्षण का वाद दाखिल किया।
महीनों तक घाटा उठाने के बाद नवंबर २००८ में फ्रॉंटियर एयरलाइन्स ने फिर से $२.९ मिलियन डालर के लाभ की घोषणा की। [22]
इसी बीच दीवालिएपन की प्रक्रिया के मध्य में हीं १३ अगस्त २००९ को रिपब्लिक एयरवेस होल्डिंग्स ने फ्रॉंटियर एयरलाइन्स और इसकी क्षेत्रीय सहायक एयरलाइन्स लिंक्स एवियेशन के अधिग्रहण की घोषणा की। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद १ अक्तूबर २००९ से फ्रॉंटियर एयरलाइन्स ने रिपब्लिक के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक एयरलाइन्स Republic Airways to Acquire Frontier Airlines biztimes.com 2009-08-14 http://www.biztimes.com/daily/2009/8/14/republic-airways-to-acquire-frontier-airlines https://web.archive.org/web/20110929155145/http://www.biztimes.com/daily/2009/8/14/republic-airways-to-acquire-frontier-airlines 29 सितंबर 2011 live के रूप में दीवालिएपन से उबर का अपना नया अवतार ग्रहण किया। [26]
इंडिगो पार्ट्नर्स द्वारा अधिग्रहण
अक्तूबर २०१३ में रिपब्लिक एयरवेस होल्डिंग्स ने इंडिगो पार्ट्नर्स के साथ फ्रॉंटियर एयरलाइन्स की बिक्री का अनुबंध किया। दिसंबर २०१३ में इंडिगो पार्ट्नर्स ने अपनी एक सहयोगी कंपनी के माध्यम से १४५ मिलियन डालर के भुगतान को पूरा करते हुए फ्रॉंटियर एयरलाइन्स का स्वामित्व हासिल कर लिया। इसके बाद २०१४ में फ्रॉंटियर को एक अत्यंत कम लागत वाली एयरलाइन्स के रूप में परिचालित करने का निर्णय लिया गया।
विमान दस्ता
अक्तूबर ४, २०१६ की जानकारी के अनुसार फ्रॉंटियर एयरलाइन्स के बेड़े में निम्नलिखित विमान शामिल थे http://www.ch-aviation.ch/portal/airline.php?cha=F9 Frontier Air ch-aviation.ch 2013-12-29 https://web.archive.org/web/20130424051039/http://www.ch-aviation.ch/portal/airline.php?cha=F9 24 अप्रैल 2013 dead
हवाई जहाजसक्रियआदेशोंयात्रियों एयरबस ए ३१९-१०० २६ - १५० एयरबस ए ३२०-२०० २५ 0 १८०/१८६ एयरबस ए ३२० नियो १ ६१ १८६ एयरबस ए ३२१-२०० १३ ६ २३०
इसके अलावा १८ एयरबस ए ३१९ नियो, ६१ एयरबस ए ३२० नियो और ६ एयरबस ए ३२१-२०० को खरीदने का करार भी किया गया है और ये विमान २०१७ के अंत तक बेड़े में शामिल हो जाएँगे.
सन्दर्भ
External links
Route Network
Frontier Airlines Fleet Photos and Tail Closeups
श्रेणी:विमान सेवा