411 REFERENCE · Wikipedia
तारा देशपांडे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तारा देशपांडे (जन्म ८ जून १९७५, मुंबई) एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, पूर्व मॉडल और एमटीवी वीजे हैं। उन्होंने कई बहुप्रशंसित फिल्मों जैसे, सुधीर मिश्रा की "इस रात की सुबह नहीं " और कैजाद गुस्ताद की "बॉम्बे बॉयज" में अपनी उपस्थिति दर्शायी है। २००१ में अमेरिकी नागरिक से विवाह करने के बाद वह बोस्टन क्षेत्र चली गयीं, जहाँ वर्तमान में वह खानपान की एजेंसी चलती हैं। उनके पति हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के स्नातक हैं और वित्तीय कार्य करते हैं। तारा ने अपनी पहली पुस्तक २३ वर्ष की आयु में प्रकाशित की जिसका नाम था फिफ्टी एंड डन (हार्पर कॉलिन्स)। फिल्मों की दुनिया में प्रवेश करने से पूर्व वह एक मॉडल और एमटीवी वीजे थीं। उन्होंने अलीक पदमसी के नाटक बेगम समरू में मुख्य किरदार की भूमिका निभायी। उनकी नवीनतम पुस्तक जिसका नाम "ए सेंस फॉर स्पाइस: रेसिपीज एंड स्टोरीज फ्रॉम ए कोंकण किचन" (वेस्टलैंड प्रकाशक २०१२) है, सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक बन गयी है। वह न्यूयॉर्क शहर और मुंबई आती जाती रहती हैं।
फिल्मोग्राफी
फीचर फिल्में
इस रात की सुबह नहीं (१९९७)
बड़ा दिन (१९९८)
बॉम्बे बॉयज (१९९८)
तपिश (२०००)
स्टाइल (२००१)
एनकाउंटर: द किलिंग (२००२)
डेंजर (२००२)
श्रेणी:1975 में जन्मे लोग
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:जीवित लोग