Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गॉड ऑफ़ वॉर: ओलंपस की ज़ंजीरें

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गॉड ऑफ़ वॉर: ऑलिंपस की ज़ंजीरें Ready at DawnAdditional work by Santa Monica Studio.http://sms.dev.realpie.com/god-of-war-chains-of-olympus/ Santa Monica Studios (SMS) - God of War: Chains of Olympus Game | PSP, PS3, PS Vita Game October 28, 2019 October 28, 2019 https://web.archive.org/web/20191028234526/http://sms.dev.realpie.com/god-of-war-chains-of-olympus/ live सोनी कंप्यूटर एंटरटेनमेंट रु वीरासुरिया मैरिएन क्राव्ज़िक रु वीरासुरिया मार्क टर्नडॉर्फ कोरी बारलॉग जेरार्ड के. मैरिनो गॉड ऑफ़ वॉर प्लेस्टेशन पोर्टेबल, प्लेस्टेशन 3 NA मार्च 4, 2008 AUS मार्च 27, 2008 EU मार्च 28, 2008 एक्शन-एडवेंचर, हैक एंड स्लैश एकल-खिलाड़ी गॉड ऑफ़ वॉर ऑलिंपस की ज़ंजीरें.webp गेम का आधिकारिक कवर गॉड ऑफ़ वॉर: ऑलिंपस की ज़ंजीरें या गॉड ऑफ़ वॉर: चेंस ऑफ़ ऑलिंपस 2008 की एक एक्शन-एडवेंचर गेम है जिसे Ready at Dawn के ज़रिए तैयार और सोनी कंप्यूटर एंटरटेनमेंट (SCE) के ज़रिए जारी किया गया। इस गेम को पहली बार 4थीं मार्च 2008 को प्लेस्टेशन पोर्टेबल (PSP) हैंडहेल्ड कंसोल के लिए जारी किया गया। यह गॉड ऑफ़ वॉर सिलसिले की चौथी क़िस्त, कालानुक्रमिक रूप से तीसरी और पहले गॉड ऑफ़ वॉर की प्रीक्वल है। यह गेम ग्रीक अफ़सानियों पर आधारित, प्राचीन ग्रीस में स्थापित है, जहाँ प्रतिशोध को मुख्य विषय बताया गया है। खिलाड़ी एक स्पार्टन योद्धा क्रेटोस को क़ाबू करते है जो ऑलिंपियन देवताओं की सेवा करता है। क्रेटोस को देवी एथेना रहनुमाई करती है, जो सूरज की देवता हेलिओस को खोजने की हिदायत देती है। क्योंकि स्वप्न देवता मॉर्फियस ने हेलिओस की अनुपस्थिति के दौरान काफ़ी सारे देवताओं को नींद से दोचार किया है। सूरज की ताक़त और टाइटन एटलस की मदद से, मॉर्फियस और अधिलोक की रानी पर्सेफोन दुनिया के स्तंभ और साथ ही साथ ऑलिंपस को भी तबाह करने का इरादा बनाते हैं। गेमप्ले पिछली क़िस्तों से मिलता जुलता है जिसमें कॉम्बो-आधारित लड़ाई पर ध्यान दिया गया है। खिलाड़ी के अहम हथियार -ब्लेड ऑफ़ कैओस- और पूरे गेम के दौरान हासिल किए गए द्वितीयक हथियारों के ज़रिए मिलते है। इसमें त्वरित समय वाली इवेंट होती हैं जिनमें खिलाड़ी को मज़बूत दुश्मनों और बास को हराने के लिए एक समय बद्ध क्रम में गेम कंट्रोलर एक्शन्स को पूरा करना होता है। इसके अलावा दूसरे लड़ाई विकल्पों के रूप में तीन जादुई हमलों का इस्तेमाल किया सकता हैं। गेम में पहेली और प्लेटफॉर्म तत्व भी शामिल हैं। प्लेस्टेशन 2 के कंट्रोलर के मुक़ाबले PSP पर बटनों की कमी की भरपाई के लिए श्रृंखला की कंट्रोल योजना को दोबारा कॉन्फ़िगर किया गया था; कंट्रोल्स की इस प्रक्रिया के लिए Ready at Dawn के समाधानों की नाक़िदों से दाद दी गई। चेंस ऑफ़ ऑलिंपस को तनाक़िदों से सराहा मिली, और मेटाक्रिटिक पर सबसे ज़्यादा दर्जा बंदी वाली PSP गेम बनी।Metacritic जून 2012 तक, इस गेम की दुनिया भर में 32 लाख प्रतियां बिक चुकी थी, जिससे यह अब तक की सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्लेस्टेशन पोर्टेबल गेम्स में से एक बना। 2010 के गॉड ऑफ़ वॉरः घोस्ट ऑफ़ स्पार्टा के साथ, चेंस ऑफ़ ऑलिंपस को 13 सितंबर, 2011 में प्लेस्टेशन 3 के लिए गॉड ऑफ़ वॉर: ऑरिजिंस कलेक्शन के हिस्से के तौर पर रीमास्टर और जारी किया गया था। रीमास्टर्ड वर्ज़न को 28 अगस्त, 2012 में आई गॉड ऑफ़ वॉर इतिवृत्त में शामिल किया गया था जिसे बाद में प्लेस्टेशन 3 के लिए भी जारी किया गया। सन्दर्भ