Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जुआरी का कुतर्क

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Gambler's fallacy मार्च 2016 जुआरी का कुतर्क (Gambler's Fallacy) या मोंटे कार्लो कुतर्क एक गलत धारणा है कि यदि कोई घटना अतीत में सामान्य से अधिक बार हुई है, तो वह घटना भविष्य में कम बार होगी; या यदि कोई घटना अतीत में सामान्य से कम बार हुई है, तो वह घटना भविष्य में अधिक बार होगी (संतुलन बना रहने के लिये)। उदाहरण के रूप में यदि एक सिक्के को दो बार उछालने पर चित्त आता है, तो यह उम्मीद करना कि तीसरी बार पट्ट आने की संभावना अधिक है, एक कुतर्क है। यदि घटना सच में यादृच्छिक है तो यह सोच आकर्षक लगने के बावजूद गलत है। यह कुतर्क हालांकि कई व्यावहारिक स्थितियों में देखने को मिलता है, पर इसे सबसे ज्यादा जुए के खेल में देखा जाता है। श्रेणी:तर्कशास्त्र श्रेणी:मिथ्या तर्क