Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शाजापुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शाजापुर Shajapur मध्य प्रदेश का 15 वा सबसे बड़ा शहर शाजापुर India Madhya Pradesh 23.43 76.27 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश ज़िला शाजापुर ज़िला तहसील 232800 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड नगर पालिका निगम शाजापुर शाजापुर (Shajapur) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के शाजापुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। यह राज्य के मालवा क्षेत्र में स्थित है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 वर्तमान में यह एक नगर निगम की श्रेणी में आने वाला है और 2022 में यह मध्य प्रदेश का 13 वा सबसे बड़ा शहर होगा । शाजापुर शहर से लेकर मक्सी जंक्शन तक के सभी गांवों को मिलाकर व मक्सी शहर का शाजापुर शहर में विलय करने पर यह मध्य प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा शहर होगा। मक्सी जंक्शन बहुत जल्द शाजापुर शहर का हिस्सा होगा। जनसंख्या शाजापुर नगर पालिका की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 2024 में लगभग 96,000 है। भारत की जनगणना 2011 द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, शाजापुर नगर पालिका की जनसंख्या 69,263 है, जिसमें 35,623 पुरुष हैं, जबकि 33,640 महिलाएं हैं। https://www.census2011.co.in/data/town/802239-shajapur-madhya-pradesh.html Shajapur Town Population Census 2011 - 2024 पर्यटन स्थल राजराजेश्वरी माता मंदिर: यह शाजापुर का ऐतिहासिक स्थान है। शाजापुर आगरा-बॉम्बे रोड पर और चिलर नदी के तट पर स्थित है। राजराजेश्वरी माता मंदिर पश्चिम में चिलर नदी के तट पर स्थित है। करेड़ी माता मंदिर: यह शाजापुर से 10 किमी दूर है। इस मंदिर को कनकवती माता के नाम से भी जाना जाता है। करेड़ी माता मंदिर मालवा का प्रमुख पूजा स्थल है। इस मंदिर की स्थापना महाभारत काल के राजा कर्ण ने की थी। माता के कंधे पर जलकुंड है, जो हर समय पानी से भरा रहता है। करेड़ी माता के दर्शन के लिए विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मूर्तियों पर सांप के निशान भी मौजूद हैं। पार्श्वनाथ मंदिर: यह भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर क्षेत्र मक्सी के आधे क्षेत्र के बराबर है, दिगंबर-श्वेतांबर पंथ के साथ-साथ वैष्णवी देवी के मंदिर भी मक्सी में हैं। मुख्य मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति है। जैन समुदाय के दो पंथ हैं, श्वेतांबर और दिगंबर जैन तीर्थ। यह जगह करीब 2000 साल पुरानी है. मंदिर की सभी दीवारें गीली हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर के क्षेत्र में चोरी होना असंभव है। इन्हें भी देखें शाजापुर बनेगा मध्य प्रदेश का पहला सबसे बड़ा शिक्षित शहर। भोपाल से शाजापुर, दुपाडा, कानड, आगर, बडौद, आलोट होती हुई शामगढ( मंदसौर) से जुडेगी रेलवे लाईन शाजापुर बनेगा जंक्शन शाजापुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर श्रेणी:शाजापुर ज़िला श्रेणी:शाजापुर ज़िले के नगर *