411 REFERENCE · Wikipedia
आंकड़ा संपीडन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संगणक विज्ञान तथा सूचना सिद्धांत के अन्तर्गत किसी सूचना को मूल रूप में निरूपित करने के लिये प्रयुक्त बिट (bits) की संख्या से कम बिटों द्वारा निरूपित करने को आकड़ा संपीडन (डेटा कम्प्रेशन) कहते हैं। इसे 'सोर्स कोडिंग', 'बिट-रेट न्यूनीकरण' (bit-rate reduction) भी कहा जाता है। यह दो प्रकार से किया जा सकता है - सूचना की क्षति के बिना (lossless compression) तथा सूचना की सहनीय क्षति के साथ (lossy compression)
संपीडन महंगे संसाधनों की बचल करता है ; जैसे हार्ड डिस्क की जगह तथा ट्रांसमिशन बैंडविथ आदि। कभी-कभी इससे हानि भी सम्भव है। जैसे संपीडित विडियो डेटा के लिये महंगा प्रतिसंपीडक (डी-कम्प्रेसिंग) हार्डवेयर आवश्यक हो तो यह एक हानि है। इस कारण आंकड़ा संपीडक योजनाओं की डिजाइन विभिन्न कारकों को संतुलित करते हुए करनी पड़ती है।
बाहरी कड़ियाँ
Introduction to Data Compression by Guy E Blelloch from CMU
श्रेणी:कंप्युटर भंडारण