411 REFERENCE · Wikipedia
हेरात प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेरात (पश्तो: ur, अंग्रेजी: Herat) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५४,७७८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग १७.६ लाख अनुमानित की गई थी। इस प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक हेरात शहर है। अफ़्ग़ानिस्तान के अन्य प्रान्तों के अलावा, हेरात प्रान्त की सरहदें ईरान और तुर्कमेनिस्तान को भी लगती हैं। इस प्रान्त के लगभग ६०% लोग फ़ारसी-भाषी ताजिक समुदाय से हैं। यहाँ पश्तून लोग भी हैं, जिनमें से बहुत से ख़ानाबदोश चरवाहे हैं।
== तालिबान का क़ब्ज़ा ==
अफ़्ग़ानिस्तान के अन्य इलाक़ों की तुलना में हेरात का सामाजिक खुला रहा है और स्त्रियों को शिक्षा और नौकरियों में बहुत मौक़े मिलते थे। १९९२ में जब हेरात पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया तो उन्होने यहाँ अपना कट्टरवादी शासन लागू किया जिस से हेरात में काफ़ी रोष रहा। उन्होंने अफ़्ग़ानिस्तान के दक्षिणी भाग से पश्तून सिपाहियों को लाकर हेरात को एक बंदी क्षेत्र की तरह सख़्ती से सरकार चलाई। २००१ में जब अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद तालिबान सत्ता से हटाई गई, हेरात में फिर एक सुव्यवस्थित सरकार आई। अफ़्ग़ानिस्तान में हेरात को एक अधिक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है।
== इन्हें भी देखें ==
अफ़्ग़ानिस्तान
== सन्दर्भ ==