411 REFERENCE · Wikipedia
मूल आवेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मूल विद्युत आवेश परिभाषा एक प्रोट्रॉन पर स्थित विद्युत आवेश प्रतीक: e मान (कूलॉम में): 1.602176634 −19 C
एक प्रोटॉन के ऊपर जितना विद्युत आवेश पाया जाता है, उसे मूल आवेश कहते हैं। इसे e द्वारा दर्शाया जाता है और कभी-कभी qe द्वारा दर्शाया जाता है। इसका मान 1.602176634 −19 C होता है। 'मूल आवेश' एक मूलभूत भौतिक नियतांक है।
चूँकि इलेक्ट्रॉन पर भी उतना ही आवेश होता है जितना प्रोटॉन पर, इसलिए एक इलेक्ट्रॉन के आवेश का मान (बिना चिह्न के) भी मूल आवेश के बराबर ही होता है। ध्यातव्य है कि e संकेत का अन्य स्थानों पर भी उपयोग होता है। उदाहरण के लिए कभी कभी इलेक्त्रॉन के आवेश को (चिह्न सहित) भी e से दर्शाते हैं। अर्थात कहीं पर e का मान 1.602176634×10−19 C है तो कहीं -1.602176634×10−19 C . इसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका में प्राकृतिक लघुगणक के आधार (base) को भी प्रायः e (italicized) से दर्शाया जाता है, जबकि यूके और अन्य यूरोपीय देशों में इसे e (roman type) में दर्शाते हैं।
श्रेणी:भौतिक नियतांक