Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नियोमाइसिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नियोमाइसिन (neomycin) अथवा फ्रैमाइसिइटिन (framycetin) ऐमीनोग्लाइकोसाइड प्रतिजैविक है जो ग्राम-ऋणात्मक एओर्बिक बैसिली और कुछ एनारोबिक बैसिली के विरुद्ध जीवाणुनाशक गतिविधि दर्शाता है। यह आम तौर पर ग्राम-धनात्मक बैसिली और एनारोबिक ग्राम-ऋणात्मक बैसिली के विरुद्ध प्रभावी नहीं है। नियोमाइसिन मौखिक और स्थानिक उत्पादों जैसे क्रीम, मलहम, आँखों में डालने की दवा आदि में शामिल होता है। नियोमाइसिन प्रतिजैविक दवावों के एमिनोग्लाइकोसाइड वर्ग से सम्बंधित है जिसमें ग्लाइकोसिडिक आबन्ध द्वारा जुड़े दो या अधिक एमीनो शर्करा होते हैं। नियोमाइसिन की खोज सन् 1949 में सूक्ष्मजीव विज्ञानी सेलमैन वक्समैन और उनके विद्यार्थी ह्यूबर्ट लेचेवलियर ने रटगर्स विश्वविद्यालय में की थी। नियोमाइसिन को सन् 1952 में चिकित्सा उपयोग के लिए स्वीकृति मिली।https://books.google.com/books?id=FjKfqkaKkAAC&pg=PA507 Analogue-based Drug Discovery Fischer J, Ganellin CR 2006 John Wiley & Sons 9783527607495 507 en 2020-05-25 https://web.archive.org/web/20200801185612/https://books.google.com/books?id=FjKfqkaKkAAC&pg=PA507 2020-08-01 live रटगर्स विश्वविद्यालय को सन् 1957 में नियोमाइसिन के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।US 2799620 Neomycin and process of preparation Waksman SA, Lechevalier HA Rutgers Research and Educational Foundation 18 July 1957 . सन्दर्भ श्रेणी:कार्बनिक यौगिक