Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Indian Railway Construction International ltd Ircon International Logo.png इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड Indian Railway Construction Limited Public 541956IRCON Railway infrastructure yes 1976 04 27 C-4 District Centre Saket, New Delhi IndiaAbout Us http://www.ircon.org/index.php?option=com_content&view=article&id=34&Itemid=389&lang=en www.ircon.org 15 March 2018मई 2026 InternetArchiveBot Worldwide Yogesh kumar Mishra (Chairman & MD) इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण 5441.72 c (2020)"Balance Sheet 31.03.2020" https://web.archive.org/web/20230617160556/http://www.ircon.org/images/file/cosecy/31032020FR.pdf 17 जून 2023 . 699.70 c (2020) 489.78 c (2020) 12644.11 c (2020) 4161.13 c (2020) भारत सरकार 1276 (July 2022) Ircon Infrastructure & Services Limited Ircon Shivpuri-Guna Tollway Limited Ircon PB Tollway Limited subsidiaries http://www.ircon.org/index.php?option=com_content&view=article&id=58&Itemid=467&lang=en www.ircon.org 15 March 2018 16 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180316151927/http://www.ircon.org/index.php?option=com_content&view=article&id=58&Itemid=467&lang=en dead http://www.ircon.org इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) एक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है जिसकी स्थापना कम्पनी अधिनियम,1956 के अंतगर्त एक सरकारी कंपनी के रूप में की गई है। इरकॉन की स्थापना विश्‍व के विकासशील देशों को अपनी स्वयं की रेल व्यवस्था संस्थापित करने या अनुरक्षण करने में सहयोग देने तथा सहयोग देने तथा निजी क्षेत्र क लिये परियोजनाओं को निष्पादित करने में भारतीय रेल के अनुभव का उपयोग करने के लिये की गई थी। इरकॉन अपनी निर्माण गतिविधियों की संपूर्ण श्रंखला के लिए टीयूवी जर्मनी से आईएसओ-9001:2000 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली कम्पनी है। यह निर्माण क्षेत्र की सार्वजनिक उद्यम कंपनी है जिसे भारत सरकार द्वारा मिनी रत्‍न की उपाधि प्रदान की गयी है तथा जिसने अनुसूची "क" कंपनी का स्तर प्राप्त किया है। कार्य क्षेत्र कम्पनी की विशेषता रेलवे, रेल विद्युतीकरण, सिगनल एवं दूरसंचार, सड़क निर्माण, राजमार्ग, वाणिज्यिक, औद्योगिक तथा आवासीय परिसर, हवाईअड्‍डा निर्माण, इंजनो को पट्‍टे पर देना, मास रैपिड ट्राजिट सिस्तम आदि क्षेत्रों में है। निर्माण विश्‍व- एन‍आईसीएमएआर (राष्‍ट्रीय निर्माण प्रबन्धन एवं अनुसंसाधन संस्थान) पुरस्कार २००४ के अवसर पर अक्‍टूबर-२००४ में इरकॉन को भारत की तीसरी सबसे बड़ी निर्माण कंपनी घोषित किया गया है। अमेरीका के इंजीनियरिंग न्यूज रिकार्ड, (इएनआर), (अगस्त २२/२९ संस्करण) के अनुसार यह देखा गया "वर्ष-२००५" में विश्‍व की २२५ शीर्ष निर्माण की घरेलू लाभप्रदता का औसत प्रतिशत केवल ५.५% है और यदि इस प्रतिशत को मापक माना जाये तो इरकॉन ६.९०% की अपनी घरेलू लाभप्रदता के साथ इन शीर्ष कंपनियों से आगे है। इस कंपनी ने भारत में अवसंरचना संबंधी २८० महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया हैं तथा वैश्‍विक स्तर पर २१ देशों अर्थात् अल्जीरिया, अंगोला, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, इराक, इस्रा‍इल, इटली, जार्डन, लेबनान, मलेशिया, नेपाल, नाइजीरिया, साऊदी अरब, सीरिया, तंजानिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम तथा जाम्बिया में अवसंरचना संबंधी ९० परियोजनाऒं को पूरा किया है। इरकॉन निर्माण क्षेत्र में सर्वाधिक विदेशी विनिमय अर्जक पुरस्कार का निरन्तर विजेता बनी है। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद से कंपनी ने इंजीनियरिंग निर्यात में अद्वितीय अंशदान के क्षेत्र में मर्चेंट निर्यातक की श्रेणी में उच्चतम *निर्यातक की अखिल भारतीय ट्राफी सहित उत्कृष्‍ठता के १८ पुरस्कार प्राप्त किये हैं। भारतीय परियोजना निर्यात संवर्धन परिषद से इरकान ने सर्वाधिक विदेशी विनिमय अर्जन तथा विदेश सेवा संविदाऒं से भारत में प्रत्यावर्तन पुरस्कार सहित उत्कृष्‍ठता के ४२ पुरस्कार प्राप्त किये हैं। उद्भव इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन), केन्द्र सरकार (रेल मंत्रालय) द्वारा कम्पनी अधिनियम,1956 के अंतर्गत 28 अप्रैल,1976 को मूल रूप से इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के नाम से निगमित की गई एक सरकरी कम्पनी है गुणवत्ता, प्रतिबध्दता और निष्पादन में सुसंगति के लिये विख्यात इरकांन सार्वजनिक क्षेत्र की एक अग्रणी टर्नकी निर्माण कंपनी है भारत के कई राज्यों और अन्य देशों में इरकॉन का व्यापक प्रचलन है, (मलेशिया, नेपाल, बंगलादेश, मोजाम्बिक, इथियोपिया, अफगनिस्तान, यू॰के॰, अल्जीरिया और अब श्रीलंका)। इरकॉन एक विशेषित निर्माण संगठन है जिसमें अवसंरचना के क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों और सेवाऒं का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है फिर भी, रेलवे और राज्मार्ग निर्माण, ई.एच.टी.इत्यादि इरकॉन की आंतरिक सक्षमता के क्षेत्र हैं। इरकॉन न सिर्फ अत्यधिक प्रतियोगी क्षेत्र में, बल्कि भारत और विदेशो के कठिन भू भाग और प्रदेशो में भी प्रचालन करती है? यह मह्त्वपूर्ण राष्ट्रीय निर्माण परियोजनाओं में एक सक्रिय प्रतिभागी हैं अबतक इरकॉन भारत में 270 से अधिक अवसंरचनात्मक परियोजनाएं और दुनिया भर के 20 से भी अधिक देशों में 90 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर चुकी हैं। उद्देश्य इसका लक्ष्य अवसरंचना के क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों और सेवाओं के समस्त स्पेक्ट्रम वाले श्रेष्ठ से तुलनीय एक विशेषीकत निर्माण सन्स्थान के रूप में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त करना निर्धारित किया गया है। इसके लिए सर्वोच्च श्रेणी की अन्तरराष्ट्रीय निर्माण कम्पनियों और अवसरंचनात्मक सुविधादाता में से एक होना, आवर्त, लाभप्रद्ता, गुणवत्‍ता, विश्‍वसनीयता और निष्पादन में समयपरकता और टर्नकी आधार पर विश्‍वस्‍तरीय निर्माण द्वारा देश के लिये सम्पदा निर्माण और सर्वश्रेष्ठ व्यवहार, प्रतिबद्ध्ता, चिन्ताओं में भगीदार और ग्राहकोंन्‍मुख कार्पोरेट मूल्य की शर्तो में रहना। सन्दर्भ 2 श्रेणी:भारत की रेलवे कंपनियां श्रेणी:भारतीय सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियां श्रेणी:भारत की निर्माण और सिविल इंजीनियरिंग कंपनियां