411 REFERENCE · Wikipedia
साईलैब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साईलैब (Scilab) Scilab Logo.png 300px| साईलैब का रनिंग स्थिति में स्क्रीनचित्र साईलैब का रनिंग स्थिति में स्क्रीनचित्र साईलैब इंटरप्राइज़ेज़ 6.1.1 / 16 जुलाई 2021 साइलैब, C, सी++, जावा, फ़ोरट्रान GNU/Linux, Windows, Mac OS X, BSD अंग्रेज़ी, जर्मन, स्पेनिश, फ़्रांसीसी, इतालवी, जापानी, पुर्तगाली (ब्राज़ील), रूसी, यूक्रेनियाई, चीनी, चेक, पोलिश तकनीकी गणन CeCILL (जीपीएल-संगत) http://www.scilab.org/, http://www.scilab-enterprises.com/
साईलैब (Scilab) एक मुक्तस्रोत आंकिक विश्लेषण का सॉफ्टवेयर पैकेज है। इसे सन १९९० से ही इन्स्टिट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इन्फार्मेटिक एट एन आटोमेटिक (INRIA) एवं इकोल नेशनल डेस पॉन्ट्स एट चौसेस (ENPC) के अनुसंधानकर्ताओं ने विकसित किया है। सन २००३ में साईलैब कॉन्सोर्सिअम की स्थापना के पश्चात से ही इसकी देख-रेख एवं विकास INRIA द्वारा की जा रही है।
साइलैब वास्तव में एक उच्च-स्तर की प्रोग्रामन भाषा है। इसका अर्थ यह है कि कुछ ही लाइन के कोड लिखने पर भी बड़ी-बड़ी गणनाएँ हो जाती हैं। साइलैब सभी मूल डेटा के प्रकारों (primitive data types) को उनके तुल्य एक मैट्रिक्स के रूप में बदलकर काम करता है। जहाँ तक काम का प्रश्न है, यह मैटलैब (MATLAB) जैसा ही है किन्तु यह बिना मूल्य के ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसका सिन्टैक्स भी मैटलैब जैसा ही है। किन्तु ऐसा नहीं है कि साईलैब का सभी कोड ज्यों का त्यों मैटलैब में या मैटलैब के सारे कोड साईलैब में पूरी तरह से चल जायेंगे। साईलैब में एक परिवर्तक (कन्वर्टर) की सुविधा भी है जो मैटलैब के स्रोत-कोड को साईलैब के स्रोत-कोड में बदल देता है। सामान्य गणितीय कार्यों के अलावा यह सॉफ्टवेयर, संकेत प्रसंस्करण, सांख्यिकीय विश्लेषण, छवि सुधार तथा नियंत्रण तंत्रों की डिजाइन आदि में बहुत उपयोगी है।
साईलैब में एक पैकेज और भी है जिसका नाम एक्स्कॉस (Xcos) है जो साईकॉस (SciCos) का ही एक रूप है। साईकॉस, मैटलैब के साथ आने वाले सिमूलिंक जैसा है जो ग्राफीय ब्लॉक आरेखों का उपयोग करके सतत व डिस्क्रीट गतिक तंत्रों को मॉडल करने व सिमुलेट करने में सहायता करता है।
300px|left|चलते समय साइलैब का एक स्क्रीन-शॉट
मुख्य विशेषताएँ
यूनिक्स तंत्र (लिनक्स सहित), विण्डोज और मैक पर काम करता है।
2-D और 3-D ग्राफिक्स, एनिमेशन
रैखिक बीजगणित , Sparse matrices
Polynomials and Rational functions
Interpolation, Approximation
सिमुलेशन : ODE solver तथा DAE solver
Xcos : Hybrid Dynamic Systems Modeler and Simulator (सिमुलिंक जैसा है)
Classic and robust control, LMI optimization
Differentiable and Non-Differentiable Optimization
Signal Processing
Image Processing
Metanet: Graphs and Networks
Parallel Scilab
Instruments Modeling and Control
Data analysis and Statistics, Data Handling
Aerospace Blockset, CelestLab
Serial Communication
Education
GUI Builder
भौतिकी
वास्तविक-समय सिमुलेशन (Real-time simulation) तथा इम्बेडेड कोड का उत्पादन (सी भाषा में, X2C द्वारा)
संख्या सिद्धान्त और संख्यात्मक गणित
Interface with Computer Algebra: Maple package for Scilab code generation
Interface with Fortran, Tcl/Tk, C, C++, Java, LabVIEW
विविध अन्य क्षेत्रों के लिए टूलबॉक्स उपलब्ध हैं।
कुछ उदाहरण
-->A=[0 1;2 4]
A =
! 0. 1. !
! 2. 4. !
-->B=inv(A) // इन्वर्स
B =
! - 2. .5 !
! 1. 0. !
-->A*B
ans =
! 1. 0. !
! 0. 1. !
-->
एक्सकॉस (Xcos)
center|thumb|400px|एक्सकॉस में बना एक ग्राफिक-मॉडल
इन्हें भी देखें
मैटलैब (Matlab)
साईकॉस (SciCos)
ग्नू ऑक्टेव (GNU Octave)
आर (प्रोग्रामन भाषा)
संख्यात्मक विश्लेषण सॉफ्टवेयर की तुलना (Comparison of numerical analysis software)
फ्रीमैट (FreeMat) (फ्रीमैट मैटलैब जैसा किन्तु निःशुल्क, मुक्तस्रोत प्रोग्राम है जो त्वरित वैज्ञानिक एवं इंजीनियरी प्रोटोटाइपिंग एवं आंकड़ा-प्रसाधन के लिये उपयोग में लाया जा सकता है।
बाहरी कड़ियाँ
Scilab site
SciLab INDIA
Scilab license
Introduction to Scilab
Scilab online help index (English)जून 2020 InternetArchiveBot
A nice series of video tutorials on Scilab are available at IIT Bombay Website under creative commons share alike license
Image processing toolkit for Scilab
Event: Scilab Contest and Research Workshop (May 11-13, 2007, in Guangdong, China)जून 2020 InternetArchiveBot
Scilab Ninja : Control Engineering with Scilab
फोर्ज़-साइलैब प्रोजेक्ट्स
क्लाउड पर साईलैब
Control Systems/Open source tools/Scilab
श्रेणी:सॉफ्टवेयर
श्रेणी:मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर
श्रेणी:संख्यात्मक विश्लेषण सॉफ्टवेयर