Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रूस के संघीय खंड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रूस एक संघ है और रूस के संघीय खंड (रूसी: субъект федерации, सुब्यॅक्त फ़ॅदॅरात्सी) रूस के मुख्य प्रशासकीय भाग हैं। 1 मार्च 2008 को रूस में 83 संघीय खंड थे। सन् 1993 में जब रूस का संविधान लागू हुआ था रूस में 89 संघीय खंड थे लेकिन उनमें से कुछ में विलय होने के कारण उनकी संख्या घट गई। रूस की संघीय संसद के संघीय परिषद (संसद की ऊपरी सभा) में हर संघीय खंड को दो प्रतिनिधि भेजने का अधिकार है और इस नज़रिए से सारे संघीय खंड बराबर का दर्जा रखते हैं। लेकिन अलग-अलग संघीय खण्डों को अलग-अलग दर्जे के स्वशासन (ऑटोनोमी) की अनुमति है। संघीय खण्डों की क़िस्में 21 गणतंत्र (республика, रॅस्पुब्लिका) - इन्हें उपराष्ट्र समझा जा सकता है; यह कुछ हद तक स्वशासित होते हैं; इनका अपना संविधान, राष्ट्रपति और संसद होती है; इनमें कोई जातिय समुदाय रहता है 46 ओब्लास्त (область, ओब्लास्त) - प्रांत; इनका एक केन्द्रीय सरकार द्वारा निर्धारित राज्यपाल होता है; स्थानीय चुनावों से बनी विधान सभा होती है 9 क्राय (край, क्राय) - प्रांत; यह बिलकुल ओब्लास्त की तरह होते हैं; "क्राय" का अर्थ "इलाक़ा" होता है और यह कभी असंगठित सीमावर्ती इलाक़े हुआ करते थे जिनका नाम चला आ रहा है 1 स्वशासित ओब्लास्त (автономная область, आवतोनोम्नाया ओब्लास्त) - स्वशासित प्रांत; रूस में केवल एक ही ऐसा प्रांत है (यहूदी स्वशासित ओब्लास्त) 4 स्वशासित ओक्रुग (автономный округ, आवतोनोम्नी ओक्रुग) - स्वशासित ज़िले; इनमें कोई जाति या प्रजाति रहती है 2 संघीय नगर (город федерального значения, गोरोद फ़ॅदॅरालनोगो ज़्नाचनिया) - बड़े शहर जिनपर संघीय (यानि केन्द्रीय) सरकार सीधा हुक़ूमत करती है thumb|center|500px|रूस के संघीय खण्डों का नक़्शा इन्हें भी देखें रूस के गणतंत्र रूस के क्राय रूस संघ (प्रशासन) श्रेणी:रूस श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना *