411 REFERENCE · Wikipedia
मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|मलय-पोलेनीशियाई भाषा-परिवार की उपशाखाएँ
मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ (Malayo-Polynesian languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की एक उपश्रेणी है और विश्व में लगभग ३८.५५ करोड़ लोग मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया के द्वीप-राष्ट्रों में, प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों में और एशिया की मुख्यभूमि के कुछ छोटे इलाक़ों में (जैसे कि मलेशिया में) बोली जाती हैं। इसके अलावा हिंद महासागर में स्थित माडागास्कर की मालागासी नामक राजभाषा भी एक मलय-पोलेनीशियाई भाषा है। अलग भाषावैज्ञानिक इस परिवार की भाषाएँ अलग-अलग तरह से गिनते हैं लेकिन कुछ के अनुसार ९६० ज्ञात ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में से ९४० मलय-पोलेनीशियाई शाखा में आती हैं।Productivity and Creativity: Studies in General and Descriptive Linguistics, pp. 480, Walter de Gruyter, 1998, ISBN 978-3-11-080694-6, ... The 960 Austronesian languages constitute three separate small archaic groups in Taiwan (Atayalic, Tsouic and Paiwanic) which together comprise 20 languages, and a fourth very large supergroup, the Malayo-Polynesian, comprises the remaining 940 languages ...
उपश्रेणियाँ
मलय-पोलेनीशियाई भाषाओं की मुख्य शाखाएँ इस प्रकार हैं:
फ़िलिपीन भाषाएँ - इसमें तागालोग, सेबुआनो, इलोकानो, हिलिगायनोन, बिकोलानो, कापामपांगान और विनारे (उर्फ़ वाराए-वाराए) शामिल हैं। कुल मिलकर इस शाखा की भाषाएँ लगभग ९ करोड़ लोग बोलते हैं।
बोर्नियाई भाषाएँ - इस श्रेणी की सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा मालागासी भाषा है, जिसे लगभग २ करोड़ लोग बोलते हैं।
सुंडा-सुलावेसी भाषाएँ - इसमें मलय भाषा, इंडोनीशियाई भाषा और बहासा बाली शामिल हैं और इस श्रेणी की भाषाएँ लगभग २३ करोड़ लोग बोलते हैं।
मध्य-पूर्व भाषाएँ - इसमें ओशियानी भषाएँ शामिल हैं जिसे लगभग २० लाख लोग बोलते हैं। इस श्रेणी में हवाईवी भाषा, फ़ीजीयाई भाषा, किरिबाती भाषा, सामोआवी भाषा, माओरी भाषा, तोंगावी भाषा और ताहीतियाई भाषा शामिल हैं।
इन्हें भी देखें
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ