Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इरकुत्स्क ओब्लास्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|रूस के नक़्शे में इरकुत्स्क ओब्लास्त (लाल रंग में) इरकुत्स्क ओब्लास्त (रूसी भाषा: Ирку́тская о́бласть, इरकुत्स्काया ओब्लास्त; अंग्रेज़ी: Irkutsk Oblast) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। यह अंगारा, लेना और निझ़नाया तुंगुस्का नदियों का जलसम्भर क्षेत्र है। इसकी राजधानी इरकुत्स्क शहर है और इस प्रान्त की आबादी २०१० की जनगणना में २४,२८,७५० अनुमानित की गई थी। इरकुत्स्क ओब्लास्त का क्षेत्रफल ७,६७,९०० वर्ग किमी है यानि लगभग पाकिस्तान के क्षेत्रफल के बराबर। इरकुत्स्क ओब्लास्त की स्थापना सोवियत संघ के ज़माने में २६ सितम्बर १९३७ को हुई थी।The Territories of the Russian Federation 2002, Europa Publications, Psychology Press, 2002, ISBN 978-1-85743-142-1, ... On 26 सितंबर 1937 an Irkutsk Oblast was formed ... इरकुत्स्क ओब्लास्त के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें साइबेरिया रूस के संघीय खंड ओब्लास्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग श्रेणी:रूस के ओब्लास्त श्रेणी:इरकुत्स्क ओब्लास्त श्रेणी:साइबेरिया