411 REFERENCE · Wikipedia
बिकुर होलिम अस्पताल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिकुर होलिम अस्पताल (בית החולים ביקור חולים) इज़राइल के यरुशलम नगर में स्थित एक 200 बिस्तरों वाला अस्पताल है।Gaydamak wants out of Bikur Cholim Hospital https://web.archive.org/web/20121011181114/http://www.jpost.com/LocalIsrael/InJerusalem/Article.aspx?id=186405 11 अक्तूबर 2012 यह अपने प्रसूति और हृदय सम्बन्धी विभागों के लिए सर्वाधिक जाना जाता है। इसके अतिरिक्त इस अस्पताल में भी एक आधुनिक नवजात गहन चिकित्सा इकाई, एक बाल-रोग विभाग, और बारिऐट्रिक (मोटापे के कारणों पर शोध और उपचार से सम्बन्धित्) और प्लास्टिक सर्जरी इकाइयाँ संचालित करता है।Turning things around at Bikur Cholim https://web.archive.org/web/20121215145720/http://www.jpost.com/Health/Article.aspx?id=256479 15 दिसंबर 2012 बिकुर होलिम में प्रति वर्ष लगभग 60,000 रोगियों का उपचार किया जाता है। 700 प्रशासकों, चिकित्सकों, नर्सों, तकनीशियनों और सफ़ाईकर्ताओं के साथ यह यरुशलम नगर केन्द्र के सबसे बड़े रोजगार-प्रदाताओं में से है। यहाँ एक-तिहाई चिकित्सक अरब-इज़राइली हैं, जिनमें से बहुतों ने बिकुर होलिम को अपने आवास के रूप में चुना है।A state of critical condition https://archive.today/20120906123416/http://www.jewishindependent.ca/Archives/mar11/archives11mar04-03.html 6 सितंबर 2012
दिसम्बर 2012 तक इस अस्पताल का शारे ज़ेडक चिकित्सा केन्द्र द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया और यह अस्पताल शारे ज़ेडक की शाखा के रूप में कार्यरत यह अस्पताल है।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:इज़राइल के अस्पताल